मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, पराग अग्रवाल ने दी जानकारी

इंडिया वॉइस

सीईओ पराग अग्रवाल ने बताया कि एलन मस्क ने ट्विटर मैनेजमेंट टीम को भेजे एक ई-मेल में ट्विटर बोर्ड ज्वाइन नहीं करने का फैसला किया है।

Elon Musk
शेयर करें

नई दिल्ली : दिग्गज अमेरिकी कारोबारी और टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ट्विटर बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर बताया कि टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। दरअसल पराग अग्रवाल ने एलन मस्क के ट्विटर बोर्ड में शामिल होने की जानकारी पहले शेयर की थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। अग्रवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक नोट भी शेयर किया है।

सीईओ पराग अग्रवाल ने बताया कि एलन मस्क ने ट्विटर मैनेजमेंट टीम को भेजे एक ई-मेल में ट्विटर बोर्ड ज्वाइन नहीं करने का फैसला किया है। ट्विटर सीईओ के ट्विट के मुताबिक एलन मस्क को 9 अप्रैल, 2022 से ट्विटर बोर्ड के आधिकारिक सदस्य बनाया गया था। लेकिन, उन्होंने उसी दिन ट्वीटर बोर्ड में शामिल होने से मना भी कर दिया। बता दें कि पिछले हफ्ते एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 7.35 करोड़ शेयर खरीदी थी। इसके साथ ही वह कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर बन गए हैं।

शेयर करें