मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

हमीरपुरः मां के सामने ही छोटे भाई ने ले ली बड़े की जान, पत्थर से मारकर की हत्या

Rajni

यूपी के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

murder
शेयर करें

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मौहर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नशे में धुत दो भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। मौहर गांव निवासी कामता श्रीवास ने बताया कि उसके पुत्र धर्मेंद्र उर्फ धर्मपाल (32) व भूपेंद्र (28) शराब पीकर आपस में झगड़ा करने लगे। पत्नी शांति दोनों को झगड़ा करने से रोकती रही।

लेकिन दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ा कि घर के सामने मंदिर के बगल में शाम करीब पांच बजे अपनी मां शांति की मौजूदगी में ही छोटे भाई भूपेंद्र ने बड़े भाई धर्मेंद्र पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी भाई भूपेंद्र को हिरासत में लिया है। एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें