Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कैमरे पर, बस के कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो NCC के जवान ने बुरी तरह पीटा, रेकॉर्ड हुआ पूरा विडियो

कैमरे पर, बस के कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो NCC के जवान ने बुरी तरह पीटा, रेकॉर्ड हुआ पूरा विडियो

बस के कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो NCC के जवान ने बुरी तरह पीटा। कंडक्टर प्रदीप मालवीय को आँख पे चोट आई। पूरी घटना बस मे लगे CCTV कैमरे में हुई कैद।

By रुचि उपाध्याय 

Updated Date

Bhopal Bus Conductor thrashed: एक दबंगई का मामला भोपाल में देखने को मिला जहां मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किराए को लेकर हुआ विवाद, बस के कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे तो NCC के जवान ने बुरी तरह पीटा। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई जब NCC का जवान पुलिस मुख्यालय के लिए बोर्ड कार्यालय के पास बस में चढ़ा। पूरी घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना पर नगर निगम के अफसरों ने भी कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने पीड़ित कंडक्टर के साथ जहांगीराबाद थाने पहुंचकर आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें :- मध्यप्रदेशः मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालुओं पर गिरा बिजली का तार, 15 गंभीर रूप से झुलसे

कंडक्टर ने टिकट का पैसे मांगे तो सवारी ने की मारपीट। बता दें कि कंडक्टर प्रदीप मालवीय को आँख पे चोट आई है। कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी शख्स बोर्ड ऑफिस से बैठा और कंट्रौल रूम जा रहा था। आरोपी ₹15 किराए के बदले कंडक्टर को ₹10 दे रहा था। कंडक्टर ने उसे समझाया कि टिकट ₹15 का है, लेकिन वह नहीं माना और पीछे जाकर बैठ गया। कंडक्टर ने जब पैसे मांगे तो वह अपनी एनसीसी की वर्दी का रौब दिखाने लगा। इसके बाद कंडक्टर कहा कि सरकारी बस है। सभी को पैसे देना हैं, फिर क्या था एनसीसी कैडेट्स ने बहस शुरू कर दी और वह धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। इसके बाद फिर एनसीसी कैडेट ने कंडक्टर को पीटा और वहां से रफूचक्कर हो गया। कंडक्टर ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी कंडक्टर के हाथ नहीं लगा। बता दे चलती बस में ही उसने कंडक्टर के साथ मारपीट की और फिर कूद कर भाग गया।

पढ़ें :- मध्य प्रदेशः पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस उतरी सड़क पर, महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा  

घटना के CCTV पुलिस को दिया गया नगर निगम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में लगे कैमरे की मदद से उक्त घटना का वीडियो निकाल लिया गया है। जिसे जहांगीराबाद थाना को तत्काल औऱ आवश्यक कार्रवाई हेतु दे दिया गया है। बता दे इस प्रकार की घटनाओं से बस में सफर कर रहे सभी यात्रियों खासकर महिलाएं, छात्र- छात्राएं एवं बुजुर्गों को निरंतर भय बना रहता है। इस प्रकार की यात्री बसों पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी ठोस कार्रवाई पुलिस स्तर कार्रवाई होना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com