मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

UP Election 2022 :यूपी चुनाव का संगीत संग्राम, रवि किशन ने गाया गुणगान तो नेहा सिंह ने पूछा सवाल

इंडिया वॉइस

जो सत्ता में रहता है चुनाव से पहले जनता उसी सरकार से उनके समय का हिसाब मांगती है। रवि किशन ने अपने सरकार के गुणगान में एक वीडियो रिलीज की तभी उसपर सवाल करते गायक नेहा सिंह राठौर ने अपना गाना रिलीज किया।

शेयर करें

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन का प्रसिद्ध डॉयलॉग , “जिंदगी झंड बा, फिर भी घमण्ड बा”, अब एक अन्य भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर द्वारा उनके पार्टी अभियान को चुनौती देने के लिए उपयोग किया जा रहा है। शनिवार को रिलीज हुए एक रैप सॉन्ग में रवि किशन ने विधानसभा चुनाव से पहले एक गाना रिलीज़ कर  मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। 

रवि किशन अपने गीत में योगी सरकार का गुणगान करते नहीं थकते हैं। वह कहते हैं  “योगी के सरकार बा, विकास के बहार बा, सड़क के जाल बा, काम बेमिसाल बा,अपराधी  के जेल बा, बिजली रेलम रेल बा, कोरोना गइल हर बा, यूपी में सब बा।

इसके जवाब में रविवार को भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा’ (यूपी में क्या है) नाम का गाना रिलीज किया। अपने रैप गीत में, वह महामारी से निपटने, लखीमपुर खीरी हिंसा और हाथरस की घटना जैसे मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करती है। उनसे उनके 4 साल के शासन का हिसाब भी मांगती हैं। 

लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए जिसमें मंत्री अजय मिश्र के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से चार किसानों को कुचल दिया,  नेहा वह रैप करती हैं : “मंत्री के बेटुआ बड़ा रंगदार बा, किसान के छाती पे रौंदत मोटर कार बा, ऐ चौकीदार, बोलो के जिम्मेदार बा?

नेहा का कहना है कि सवाल उसी से पूछा जाएगा जो कुर्सी पर बैठा है। आलोचना उसी की होगी जो सत्ता में है। साथ ही, वह जनता से भी सरकार स मुखर होकर सवाल करने को कहती है। उन्होंने कहा, आप अगर सवाल नहीं पूछेंगे तो हमारे नेताओं और सत्ताधीशों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जायेगा। हम सभी भेड़-बकरियों की तरह हांक दिए जाएंगे।

 

शेयर करें