1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal Earthquake: काठमांडू में 4.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Nepal Earthquake: काठमांडू में 4.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Nepal Earthquake: नेपाल के काठमांडू की धरती 4.5 की तीव्रता के भूकंप से ढोली। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए. कल देर रात आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल से 50 किलोमीटर दूर धाडिंग रहा. हालांकि भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Nepal Earthquake: नेपाल में रविवार रात 4.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि यह भूकंप नेपाल के काठमांडू (Kathmandu) में देर रात महसूस किए गए। यहां कल यानी रविवार की रात 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. देश के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार कल रात 10 बजकर 53 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र काठमांडू के पश्चिम में 50 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में था.

पढ़ें :- वेनेजुएला में दोहरे भूकंप का कहर, मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार जाने की आशंका

कल रात 10:53 पर काठमांडू के लोग गहरी नींद में सो रहे थे उस समय आए इस भूकंप को लगभग सभी ने महसूस किया. बताया गया कि भूकंप काठमांडू और आसपास के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया. हालांकि, संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

अक्टूबर महीने में भी आया था भूकंप
आपको बता दें कि अक्टूबर में भी काठमांडू में भूकंप आया था. तब नेपाल में भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही इसका असर नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती राज्‍यों में भी देखने को मिला. बताया गया कि बिहार के पटना समेत कई अन्‍य जगहों पर भी भूकंप को महसूस किया गया था हालांकि तब भी कहीं से किसी तरह की कोई जानमाल हानि नहीं हुई थी.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र द्वारा बताया गया था, 19 अक्‍टूबर की दोपहर 2.52 बजे नेपाल के काठमांडू में भूकंप आया था. रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूर्व में 53 किलोमीटर दूर था. यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में आया था.

पढ़ें :- प्राकृतिक आपदाः भूकंप से दहल उठा नेपाल, 150 की मौत, सैकड़ों इमारतें जमींदोज  
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com