मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने वाली है नए नट्टू काका की एंट्री

इंडिया वॉइस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के नट्टू काका का किरदार निभाने के लिए नए चेहरे को निर्देशक ने सिलेक्टर कर लिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 30 जून 2022। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर किरदार को सभी काफी पसंद करते हैं। हर किरदार घर-घर फेमस है। शो में नट्टा काका का किरदार घनश्याम नायक निभाते थे। हालांकि पिछले साल घनश्याम नायक का निधन हो गया था। काफी समय से वह बीमार थे। उन्हें कैंसर हो गया था और उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन फिर पिछले साल 3 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। घनश्याम के निधन के बाद से ये किरदार शो से गायब था। घनश्याम इन शो से शुरू से जुड़े थे इसलिए उनकी कमी शो में बेहद होती थी। हालांकि अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने नए नट्टू काका से सबको इंट्रोड्यूस करवा दिया है।

दरअसल, शो के प्रोड्यूसर की नट्टू काका का किरदार निभाने वाले नए एक्टर के साथ फोटो सामने आई है। फोटो शेयर कर लिखा है, ‘आप सभी ने हमें और नट्टू काका को इतना सारा प्यार दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार है। यही प्यार को हमेशा बनाए रखना। इसी ही बात पर प्रेजेंट करते हैं नए नट्टू काका। मिलिए आज रात 8.30 बजे।’
शेयर करें