Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. विकास यात्रा में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश के सामने वर्तमान में सबसे बड़ी प्राथमिकता भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी के चलते उनकी सरकार महिलाओं के सामने आ रही समस्याओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

2. मोदी सरकार ने 38% बढ़ाया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का बजट- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बजट में लगभग 38 प्रतिशत वृद्धि की है। इससे समाज के कमजोर वर्गों और दिव्यांगजनों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. महिलाओं के योगदान के बिना स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास अधूरा – डॉ मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास महिलाओं के योगदान के बिना अधूरा है। आशा और ANM कार्यकर्ता स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के स्तंभ हैं। आशा कार्यकर्ता अंतिम मील तक पहुंच रहे हैं, कठिन इलाकों को पार करते हुए, हर घर में जा रहे हैं। ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि हर पात्र व्यक्ति का टीकाकरण हो।

4. संघर्षरत सुमी से सभी भारतीय छात्रों को निकाला गया- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की है कि संघर्षरत सुमी शहर में फंसे सभी भारतीय छात्रों को वहां से निकाल लिया गया है। इन सभी को पोल्टावा ले जाया जा रहा है, जहां वो ट्रेन के माध्यम से पश्चिमी यूक्रेन पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत सरकार सुमी से सभी भारतीयों को निकालने में कामयाब हुई है। उन्हें भारत लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ानों का प्रबंध किया जा रहा है।

5. अब तक 20 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा पलायन

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि यूक्रेन छोड़कर जाने वाले शरणार्थियों की संख्या मंगलवार को 20 लाख पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ये द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट किया है- आज यूक्रेन छोड़कर जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 20 लाख हो गई है। रूस के आक्रमण से दहल रहे यूक्रेन से लोग जान बचाकर पलायन करने को मजबूर हैं।

6. पश्चिमी देशों पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, बोले-किया झूठा वादा

युद्धग्रस्त यूक्रेन 13 दिन से रूस की सेना का मुकाबला कर रहा है। इस जंग के दौरान दुनिया के प्रमुख ताकतवर देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर रशियन राष्ट्रपति पुतिन को चेताया भी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की सेना मोर्चे पर डटी है। पश्चिमी देशों से मदद का इंतजार कर रहे राष्ट्रपति जेलेंस्की के धैर्य का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट गया। अपने टेलीग्राम वीडियो में जेलेंस्की ने रूसी हमलों से यूक्रेन को बचाने के पश्चिम देशों के ‘झूठे वादों’ की निंदा की। जेलेंस्की ने कहा- ’13 दिन से हम वादों को सुन रहे हैं। हमें हवाई सहायता मुहैया कराई जाएगी, विमान दिए जाएंगे, उन्हें हम तक पहुंचाया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की भी है जो 13 दिन तक पश्चिम में फैसला लेने में सक्षम नहीं थे। उन लोगों की भी है, जिन्होंने रूसी विमानों से यूक्रेनी आसमान को सुरक्षित नहीं किया।

7. UPCA में भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग, केंद्र, उप्र सरकार और BCCI को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में भ्रष्टाचार की CBI जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और BCCI को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

8. ED के 4 अधिकारियों के खिलाफ मुंबई में रंगदारी का मामला दर्ज- संजय राऊत

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

प्रवर्तन निदेशालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मुंबई पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज किया है। ये जानकारी शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि ये शिकायत अरविंद जगन्नाथ भोसले ने दर्ज करवाई है। इस मामले की छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

9. पुलवामा से लश्कर-ए-तैयबा के 3 ओवरग्राउड वर्कर गिरफ्तार

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के 3 मददगारों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस की सूचना के आधार पर सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की 182 के जवानों के साथ मिलकर पुलवामा में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 3 ओवरग्राउड वर्करों को गिरफ्तार किया। ओवरग्राउड वर्करों की पहचान आमिर नज़ीर हज़ार पुत्र नज़ीर अहमद हज़ार निवासी वागम, सुहैल अहमद भट पुत्र रशीद भट और नासिर हुसैन पुत्र बशीर अहमद निवासी चिनार बाग के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों ओवरग्राउड वर्कर आतंकी आरिफ हजार के लिए काम करते थे। सुरक्षाबलों को तीनों के कब्जे से एक ग्रेनेड, एके47 के 13 राउंड और4 अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

10. 11 मार्च को भारत-चीन के बीच 15वें दौर की वार्ता, आमने-सामने बैठेंगे सैन्य कमांडर

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चल रहे तनाव को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की वार्ता 11 मार्च को होगी। इससे पहले 12 जनवरी को हुई 14वें दौर की बैठक में एलएसी के विवादित हॉट स्प्रिंग्स और कुछ अन्य क्षेत्रों से दोनों सेनाओं के विस्थापन पर चर्चा हुई थी। लेकिन दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे थे। चीन के साथ इस वार्ता में भारत का नेतृत्व लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कार्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com