Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज सुबह 11 बजे पेश होगा देश का आम बजट

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का ये चौथा बजट होगा। जबकि मोदी सरकार का ये 10वां बजट होगा।

2. लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक में सदन के निर्बाध संचालन के लिए की सहयोग की अपील

संसद के बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सोमवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में सभी दलों के नेताओं के साथ इसी विषय पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक के बाद बताया कि सभी दलों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करेंगे।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. पेगासस पर विशेषाधिकार हनन का कोई ठोस प्रस्ताव नहीं- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मजबूत नहीं है। वर्तमान में ये मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है। इस मुद्दे पर किसी का कुछ भी कहना सही नहीं है और उनके लिए कुछ कहना सही नहीं होगा।

4. अल्पसंख्यक आयोग के गठन मामले में जवाब नहीं देने पर केंद्र पर 7.5 हजार रु. का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यक आयोग और अल्पसंख्यक शैक्षणिक आयोग के गठन को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र का जवाब ना आने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार पर साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले पर अगली सुनवाई मार्च में होगी।

5. भारतीय तटरक्षक आज मना रहा है अपना 46वां स्थापना दिवस

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

दुनिया में चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तट को सुरक्षित करने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

6. कश्मीर में शांति बहाली का अभियान चलाकर सेना से कार्यमुक्त हुए लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों

कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए सबसे अच्छे जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों भारतीय सेना की 39 साल सेवा देने के बाद सोमवार को कार्यमुक्त हो गए। पुलवामा हमले के बाद उनका बयान- ‘कितने गाजी आए, कितने चले गए’ आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने कश्मीर में शांति वापस लाने के लिए कई ऑपरेशन शुरू किए और आतंकियों को संदेश दिया कि जो भी बंदूक उठाएगा, उसे मार दिया जाएगा। उन्होंने ही कश्मीरियों में भारतीय सेना के प्रति मित्र के रूप में भरोसा जताया और स्थानीय आतंकियों को वापस मुख्यधारा में लौटने के लिए अभियान चलाया।

7. मध्य प्रदेश में आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे पहली से 12वीं तक के स्कूल

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने आज से कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का फैसला लिया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट के जरिए से दी है।

8. यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल हो सकते हैं कर्नाटक के होयसल मंदिर, ASI ने भेजा प्रस्ताव

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में कर्नाटक के होयसल मंदिर भी शामिल हो सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने साल 2022-23 के यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए होयसल मंदिरों का प्रस्ताव भेजा है। 12वीं-13वीं शताब्दी में निर्मित होयसल मंदिर कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा में स्थित हैं। चन्नाकेश्वा, केशव और होयसलेश्वर मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारक हैं।

9. CBI ने दो लाख रिश्वत लेते पंजाब के IAS को पकड़ा

CBI ने पंजाब कॉडर के IAS और रोडवेज के निदेशक परमजीत सिंह को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आईएएस ने ये रिश्वत महाप्रबंधक पद पर तरक्की की एवज में ली थी।

10. बुरहान वानी के प्रशंसक को पाकिस्तान ने बनाया राजदूत, अमेरिका ने रोकी नियुक्ति

पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के प्रशंसक मसूद खान को अमेरिका का राजदूत नियुक्त कर दिया। अमेरिकी सांसद के विरोध करने पर पाकिस्तानी राजदूत के रूप में मसूद खान की नियुक्ति रोक दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com