Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज पीएम मोदी जूनागढ़, गुजरात में स्थित उमिया माता मंदिर में 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रामनवमी पर गुजरात के गठिला में उमिया माता मंदिर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उमिया मां को कदवा पाटीदारों की कुल-देवी माना जाता है।

2. हिमाचल प्रदेश और गुजरात जीत कर छक्का लगाएगी बीजेपी- अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 4 राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का हिमाचल में आगमन हुआ है। नड्डा ने हिप्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है ताकि एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने। राज्यों में ये चौका लगा है अब भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में छक्का लगाने का प्रयास करेगी।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. उप्र विधान परिषद चुनाव : मतदान खत्म, 4 बजे तक 98.11 प्रतिशत वोटिंग हुई

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 खाली सीटों में से 27 पर शनिवार सुबह 8 बजे से शुरु हुआ मतदान दोपहर 4 बजे समाप्त हो गया। सभी 27 सीटों पर औसतन 98.11 प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गणना 12 अप्रैल को होगी।

4. पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष वडिंग, बाजवा बने विधायक दल के नेता

पंजाब : अमरिंदर सिंह बराड़ को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता बनाया गया। पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भारत भूषण आशू को नियुक्त किया गया। वहीं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता की जिम्मेदारी डॉ. राज कुमार को दी गई है।

5. सांसद रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा- तृणमूल कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को आसनसोल पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा पर तीखे व्यंग्य करते हुए कहा कि 22 साल तक वो भारतीय जनता पार्टी में रहे और तीन साल कांग्रेस में बिता चुके हैं। अब तृणमूल कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे ये उन्हें बता देना चाहिए।

6. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के दिए निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में बढ़-चढ़ कर लागू करने के निर्देश दिए। शनिवार को ONGC गेस्ट हाउस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को बढ़-चढ़ कर लागू करने के निर्देश दिए और इसके लिए अब तक जो तैयारी की गई है, उसके बारे में मंत्री को अवगत कराया गया।

7. सोमवार से आइकॉनिक वीक का आयोजन करेगा पंचायती राज मंत्रालय

पंचायती राज मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जन-भागीदारी की भावना से जन-उत्सव के रूप में आइकॉनिक वीक का आयोजन करेगा। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

8. केंद्र ने कोरोना रोकथाम के लिए बिहार को अब तक दिए 783.95 करोड़

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 24 मार्च तक बिहार को 12 करोड़ 81 लाख डोज कोविड-19 की वैक्सीन फ्री आपूर्ति भारत सरकार द्वारा की गई। जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्ड 10 करोड़ 26 लाख और भारत बायोटेक निर्मित को-वैक्सीन 2.46 करोड़ है। बिहार में कुल 28,349 वैक्सीन की डोज बर्बाद हो गई ।

9. राजधानी दिल्ली में दो जगहों पर लगी भीषण आग, 14 लोग घायल

उत्तरी जिले के बाड़ा हिन्दूराव इलाके के आजाद मार्केट और आनंद पर्वत में शनिवार तड़के लगी भीषण आग और धमाके की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इसमें करीब 14 लोग घायल हो गए। आजाद मार्केट की घटना के बाद 50 से ज्यादा लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर दौड़ पड़े। आग की इस घटना में हुए धमाके से इमारत का हिस्सा गिरने से उसकी चपेट में आने से करीब 5 लोग घायल हो गए।

10. पंजाब सरकार ने मांगे दरबार साहिब से गुरुबाणी प्रसारण के अधिकार

दरबार साहिब से गुरुबाणी प्रसारण को लेकर छिड़े विवाद ने शनिवार को उस समय नया मोड़ ले लिया जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने SGPC अध्यक्ष को पत्र लिखकर दरबार साहिब से गुरुबाणी प्रसारण के अधिकार पंजाब सरकार को दिए जाने की मांग की। मान ने इसके लिए दरबार साहिब परिसर में आधुनिक यंत्रों की स्थापना करने और सोशल मीडिया प्रबंध करने का भी आश्वासन दिया है। मान के इस पत्र के बाद ये विवाद और गहराएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com