Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज से शूरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा पार्ट

संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग आज से शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी की रफ्तार कम होने की वजह से कामकाज सामान्य ढंग से संचालित होगा। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की 19 बैठकें होंगी। यानी सत्र के पहले भाग की तुलना में दोनों सदनों में 19 घंटे अधिक काम होंगे।

2. कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस शुरू हो रहे संसद में बजट सत्र के दूसरे भाग में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और यूक्रेन से छात्रों की निकासी सहित विभिन्न मुद्दों को उठाएगी। इस बाबात कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक की।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. वित्त मंत्री सीतारमण आज संसद में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी

आज संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगी।”

4. आज से असम विस का बजट सत्र, विधायकों के लिए पहली बार अत्याधुनिक ‘गोल्फ कार्ट’ तैयार

असम विधानसभा का बजट सत्र आगामी आज से शुरू होगा। इस बार विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को अपने आवासों से अपनी कारों से सदन में नहीं आना पड़ेगा, उसके बदले वो नई इलेक्ट्रिक ‘गोल्फ कार्ट’ से सदन में आएंगे। इसकी आधिकारिक शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में करेंगे।

5. आगामी चुनावों में चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार- कांग्रेस

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

कांग्रेस ने कह कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी चुनावों में चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWC ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि की और उनसे कांग्रेस का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की दोबारा पुष्टि की और कांग्रेस अध्यक्षा से अनुरोध किया कि वो आगे बढ़ पार्टी का नेतृत्व और मजबूती से करें और आवश्यक एवं व्यापक बदलाव करें। CWC की बैठक में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए अपने पदों का त्याग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम सभी ने इसे खारिज कर दिया।

6. देवेंद्र फडणवीस से पूछताछ नहीं, सिर्फ जानकारी ली गई- गृहमंत्री

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस से फोन टेपिंग मामले में पूछताछ नहीं, सिर्फ जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में पूछताछ करने का अधिकार पुलिस को है। उनकी जानकारी के आधार पर मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को किसी भी मामले में पूछताछ की छूट नहीं है।

7. सड़क निर्माण में रिकॉर्ड उपलब्धि, 100 घंटे में बिछाया सबसे अधिक बिटुमिनस मिक्स- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़कों के निर्माण में कई विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं। गडकरी ने कहा कि रिकॉर्ड के ताज में एक और रत्न जोड़ गया है। इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया है। रिकॉर्ड 100 घंटे में सड़क निर्माण के लिए सबसे अधिक बिटुमिनस मिक्स बिछाये जाने का है।

8. योग और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है भारत- सर्बानंद सोनोवाल

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना की स्वीकृति देकर भारत की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।

9. हिन्दी भाषा को महत्व देना आवश्यक- राज्य सभा सभापति

राज्य सभा के सभापति और हिन्दी सलाहकार समिति के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडु ने रविवार को कहा कि प्रशासन की भाषा स्थानीय होनी चाहिए और शिक्षा मातृभाषा में दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी भाषाएं प्रधान हैं, परंतु हिन्दी सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली जाती है, इसलिए इसे महत्व देना आवश्यक है।

10. पोलैंड-यूक्रेन सीमा के करीब रूसी मिसाइली हमले में अमेरिकी पत्रकार सहित 100 की मौत

पोलैंड और यूक्रेन सीमा के करीब एक संयुक्त मिलिटरी एयरबेस पर रूस के मिसाइली हमले में एक अमेरिकी फिल्मकार-पत्रकार सहित 100 लोगों की जान गई है, जबकि 134 लोग घायल हुए हैं। हमले में भारी जानमाल की क्षति की यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने भी पुष्टि की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com