Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. 25 मार्च को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं योगी

यूपी के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम 4 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं- आधिकारिक सूत्र

2. बीजेपी ने प. बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

बीजेपी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये अग्निमित्र पॉल को प्रत्याशी बनाया। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। पश्चिम बंगाल की बल्लिगुंगे विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने केया घोष को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बिहार की बोचाहन (अजा) सीट से बेबी कुमारी को टिकट दिया गया है। जबकि महाराष्ट्र कोल्हापुर उत्तरी सीट से सत्यजीत (नाना) शिवाजीराव कदम को उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक उपचुनाव के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए

बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक उपचुनावों के लिए 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने असम से पबित्र मर्घेरिता और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि असम से पबित्र मर्घेरिता, हिमाचल प्रदेश से डॉ सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फांगनों कोन्याक और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

4. विधायक संयम लोढ़ा ने गुजरात कांग्रेस में टूट की आशंका जताई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा ने गुजरात कांग्रेस में टूट की आशंका जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी कांग्रेस के 10 विधायकों पर डोरे डाल रही है। स्वस्थ रहें, सतर्क रहें। लोढ़ा ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गुजरात कांग्रेस को भी यह टैग किया है।

5. आज होगा पंजाब कैबिनेट का विस्तार

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

पंजाब कैबिनेट विस्तार समारोह आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। कैबिनेट की पहली बैठक भी आज दोपहर 12.30 बजे होगी। कुल 10 मंत्री पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

6. नवाब मलिक का विभाग वापस लेना पर्याप्त नहीं, इस्तीफा चाहिए- चंद्रकांत पाटिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि नवाब मलिक का विभाग वापस लेना पर्याप्त नहीं है, बीजेपी उनका इस्तीफा होने तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी के कामकाज से स्वाभिमानी शेतकरी संगठना के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी नाराज हैं। उन्होंने महाविकास आघाड़ी से अलग होने का विचार व्यक्त किया है। अगर राजू शेट्टी बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

7. दिल्ली में गुलाम नबी आज़ाद ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अच्छी बैठक हुई। बैठक में आने वाले चुनाव में कैसी तैयारी की जाए और उसमें हम अपने पार्टी को किस तरह मज़बूत करें और विरोधी पार्टियों से कैसे लड़ा जाए उस पर चर्चा हुई है।

8. मीडिया समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम – प्रधानमंत्री मोदी

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का उदाहरण रखते हुए कहा कि मैंने इस बात को अनुभव किया है कि मीडिया समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को सभी मीडिया ने पूरी ईमानदारी के साथ लिया। शुक्रवार को मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने ये बात कही। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह से जुड़े।

9. J&K : पुलवामा में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 06 सहयोगी गिरफ्तार

पुलवामा में पुलिस ने आतंकियों के 06 सहयोगियों को गिरफ्तार करते हुए लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इनकी पहचान रौफ अहमद लोन निवासी लल्हार काकापोरा, अर्शीद अहमद मीर निवासी परिगाम पुलवामा, आकिब मकबूल भट निवासी अलोचीबाग पंपोर, जावेद अहमद डार निवासी लार्वा काकापोरा, रमीज राजा निवासी परिगाम पुलवामा और सजाद अहमद डार निवासी लार्वा काकापोरा के रूप में की गई है।

10. यूक्रेन में युद्ध के चलते देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 622.27 अरब डॉलर पर पहुंचा

यूक्रेन-रूस संकट का असर अब आर्थिक र्मोचे पर भी दिखने लगा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 मार्च, 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर पर आ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com