Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज गुजरात में सार्वजनिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.30 बजे गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दाहोद में 3.30 बजे आदिजाती सम्मेलन में कई परियोजाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

2. PM मोदी ने महिलाओं से कहा- अनन्य साथी हूं, आप लोगों के साथ काम करना चाहता हूं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बनास डेयरी कॉम्प्लेक्स में महिला लाभार्थियों से बातचीत की। महिलाओं ने डेयरी उद्योग से हुई आर्थिक समृद्धि पर खुशी जताते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं आपका अनन्य साथी हूं। आप लोगों के साथ काम करना चाहता हूं।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. MP में किसी भी सूरत में दंगा बर्दाश्त नहीं होगा- मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। प्रदेश में किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होनी चाहिए। दंगा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में आ रहे त्यौहार निर्विघ्न संपन्न हो, ये हर हालत में सुनिश्चित किया जाए।

4. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला : कोर्ट में हुई बहस, 26 अप्रैल को अगली सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दायर वाद पर मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। वादी ने स्थल का सर्वे कराने, रिसीवर बैठाने के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की बात कही। दोनों पक्षों की तरफ से हुई बहस के बाद न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 26 अप्रैल दी है।

5. Rajasthan : झुंझुनू में सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 11, एक ही परिवार के सभी

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

झुंझुनू जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो किशोर और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला मुख्यालय के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और मृतक के परिजनों और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने घटना पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर बुधवार को रिव्यू बैठक बुलाई है। इसमें दुर्घटना के कारणों और बचाव पर चर्चा की जाएगी।

6. जहांगीरपुरी हिंसा : आरोपी अजमल को हथियार देने वाला गुल्ली गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में आरोपी अजमल को हथियार देने का आरोपी गुल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस बात का खुलासा किया कि गोली चलाने वाले आरोपी अजमल को गुल्ली ने ही पिस्तौल दी थी।

7. जहांगीरपुरी में आज और कल चलेगा अवैध निर्माण पर पिला पंजा!

दिल्ली : जहांगीरपुरी क्षेत्र में आज और कल अवैध निर्माण पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। MCD ने इस दौरान दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा है।

8. 24 अप्रैल को भारत आएंगीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन 

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन 24-25 अप्रैल को भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगी। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में ये उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अपनी यात्रा के दौरान यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।

9. नौसेना ने युद्धपोत आईएनएस दिल्ली से दागी लम्बी दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को INS दिल्ली नामक अपने युद्धपोत से लम्बी दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। मिसाइल ने एक लंबी रेंज के प्रक्षेप वक्र को पार करने के बाद अपने लक्ष्य पर सटीकता के साथ निशाना साधा और जटिल युद्धाभ्यास किया।

10. IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.2 फीसदी किया

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ पड़ता दिख रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और विश्व बैंक के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। IMF ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। IMF ने जनवरी, 2022 में 9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com