Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 20 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. आज होगी बीजेपी के उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री को लेकर जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। आज बीजेपी के उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक होगी। बीजेपी ने सभी विधायकों को देहरादून में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।

2. जापान अगले 5 सालों में करेगा भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 6 समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के बीच भारत-जापान 14वीं शिखरवार्ता के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही जापान ने अगले 5 सालों के दौरान भारत में 5 ट्रिलियन येन (जापानी मुद्रा) यानी 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की। जापान का ये निवेश दोनों देशों के बीच साल 2014 में बनी व्यापार प्रोत्साहन साझेदारी की अगली कड़ी है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. प्रधानमंत्री मोदी जापानी पीएम को लद्दाख के घटनाक्रम से कराया अवगत- विदेश सचिव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा को लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशिदा को लद्दाख में चीनी सेना के जमावड़े के बारे में जानकारी दी और भारत-चीन के बीच सीमा संबंधी मामलों पर चल रही वार्ता के बारे में जानकारी दी।

4. संघ प्रमुख मोहन भागवत से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत गोरखपुर प्रवास पर हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की। माधव धाम में हुई ये मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। बतादें 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। ऐसे में संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

5. BJP ने UP विधान परिषद चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

BJP ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने लिस्ट में तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी प्रदान की गई।

6. गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ के महानपुर में प्रस्तावित उच्च सुरक्षा जेल स्थल का दौरा किया

पिछले 5 महीनों में शाह की जम्मू-कश्मीर की ये दूसरी यात्रा है। गृह मंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था। केंद्र की ओर से पूर्ववर्ती राज्य की विशेष स्थिति को रद्द करने और इसे 5 अगस्त 2019 को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद उनका पहला दौरा था।

7. पंजाब में सीएम भगवंत मान ने युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसमें से 10 हजार भर्तियां पुलिस और 15 हजार अन्य विभागों में होंगी। भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के युवाओं से वादा किया था कि अगर वो मुख्यमंत्री बनेंगे तो उनकी कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं के हित में फैसला लिया जाएगा।

8. बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाए केन्द्र सरकार- राहुल गांधी

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को लगाम लगाने की जरुरत है। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश में महंगाई रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही चरम पर थी। इस बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग को तबाह कर दिया है।

9. महाविकास आघाड़ी सरकार से नाराज विधायक बीजेपी ज्वाइन करें- भागवत कराड

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा है कि महाविकास आघाड़ी सरकार से नाराज विधायक बिना झिझक भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करें। महाराष्ट्र के विकास के लिए सूबे में सशक्त सरकार जरूरी है।

10. CBSE ने 12वीं के टर्म-1 के नतीजे स्कूलों को भेजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार को 12वीं कक्षा के नतीजे ऑफलाइन मोड में जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी संबंधित स्कूलों में जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। CBSE प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि स्कूलों में छात्रों की परफॉर्मेंस भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि CBSE ने 12वीं कक्षा के पार्ट-1 के नतीजे स्कूलों को भेजना शुरू कर दिए हैं। छात्र परिणाम के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com