Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बहुत खुशी की बात है कि बेंगलुरु में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन आज होगा। ये खेल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण में एक लंबा रास्ता तय करेंगे। मैं आज शाम को खेलों के शुरुआत में अपना संदेश भी साझा करूंगा।

2. PM मोदी आज मुंबई में लता मंगेशकर पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से दिए जाने वाले पहले लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।

4. मुंबई : BJP नेता किरीट सोमैया की गाड़ी पर हमला, सोमैया घायल

BJP के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की गाड़ी पर हमला हुआ है। आरोप है कि शिवसैनिकों द्वारा ये हमला किया गया है। वहीं शिवसैनिकों का आरोप है कि सोमैया ने खुद हमारे ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की थी।

5. महाराष्ट्र : विवादित वक्तव्य मामले में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा गिरफ्तार

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मातोश्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का चैलेंज देने वाले सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर विवादित वक्तव्य देने, दोनों समाजों के बीच दरार पैदा करने और शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। इन दोनों को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। नवनीत राणा के वकील रिजवान सिद्दीकी मुंबई पुलिस के संपर्क में हैं।

6. जहांगीरपुरी हिंसा : रोहिणी कोर्ट ने 5 आरोपियों को पुलिस हिरासत और 4 को न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जहांगीरपुरी हिंसा के 5 आरोपियों को 1 मई तक की पुलिस हिरासत में, जबकि 4 आरोपियों को 30 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में 5 आरोपितों पर रासुका लगाया है।

7. गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई इलाकों में स्टील-आयरन की 43 फर्मों पर GST के छापे

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) की टीम ने शनिवार को गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत पश्चिम यूपी के कई इलाकों में 49 लोहे की फर्मों को चिह्नित किया। इसके साथ ही टीम ने 43 फर्मों की सभी लोकेशन पर एक साथ सर्च और सीजर की कार्रवाई की।

8. 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीरों को रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (बांग्लादेश मुक्ति संग्राम) के वीरों के सम्मान में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में जान गंवाने वाले जाबांजों को याद करते हुए उनके शौर्य को सराहा।

9. श्रीलंका की मदद को बढ़े हाथ, आर्थिक मदद के साथ 50 करोड़ डॉलर कर्ज भी देगा भारत

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को वैश्विक संस्थानें आगे आई हैं। विश्व बैंक के साथ मिलकर 15.29 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के अलावा भारत ने 50 करोड़ डॉलर अतिरिक्त कर्ज देने का भी फैसला किया है।

10. फ्यूचर समूह के साथ रिलायंस ने 24,713 करोड़ का सौदा रद्द किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने फ्यूचर समूह के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को रद्द कर दिया है। RIL ने शनिवार को कहा कि फ्यूचर समूह के साथ उसके सौदे को सुरक्षित कर्जदाताओं की बैठक में मंजूरी नहीं मिलने के बाद क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com