Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 28 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. गोवा : आज प्रमोद सावंत लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

गोवा में आज मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शपथ ग्रहण करेंगे। प्रमोद सावंत की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 10 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गोवा पहुंचेंगे।

2. ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री योगी को दी बधाई

ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ब्रिटिश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने पर पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा भी जाहीर की है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर लागू होंगे केंद्र के सर्विस रूल्स- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर केंद्र सरकार के सर्विस रूल्स लागू होंगे। इस फैसले से चंडीगढ़ प्रशासन के करीब 20 से 22 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ मिलेगा। अमित शाह के इस ऐलान के बाद चंडीगढ़ में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

4. बीरभूम नरसंहार पर सीएम ममता का चौंकाने वाला दावा- देवचा-पचामी में खनन रोकने के लिए रची गई साजिश

बीरभूम नरसंहार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चौंकाने वाला दावा किया है। जिले के देवचा-पचामी में शुरू होने वाले एशिया के कथित तौर पर दूसरे सबसे बड़े खदान में खनन को लेकर ममता ने कहा कि खनन की शुरुआत रोकने के लिए ही बीरभूम नरसंहार की साजिश रची गई ताकि लोग रोजगार से वंचित रहें।

5. यूपी पुलिस को देश में नंबर-वन बनाने में जुटी योगी सरकार

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देश के अंदर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को सर्वश्रेष्ठ बनाने के निर्देश पर गृह विभाग और पुलिस महकमा अमलीजामा पहनाने जा रहा है। इसे लेकर पुलिस की सभी इकाइयों में तैयारी चल रही है। आने वाले समय में जिला, रेंज और जोन स्तर पर बदलाव नजर आएगा।

6. उन्नत खेती के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी- केन्द्रीय मंत्री तोमर

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खेती उन्नत होगी, तभी हम हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। खेती तभी उन्नत होगी, जब किसान भाई-बहन कम खाद और कम पानी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खेती करेंगे।

7. बैंकों में आज और कल हड़ताल, कर्मचारियों की यूनियनों ने भी किया समर्थन

ट्रेड यूनियनों की 28 और 29 मार्च को दो दिन की देशव्यापी हड़ताल से बैंकों का कामकाज भी आंशिक रूप से बाधित हो सकता है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। बैंक कर्मचारी संघ ने भी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को दो दिनों की देशव्यापी हड़ताल पर रहने की जानकारी पहले ही दे दी है।

8. मप्र : ग्वालियर में जल्द होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के साक्षी बनेंगे। ग्वालियर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक स्टेडियम अगले 10 से 11 महीने के अंदर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मध्यप्रदेश के कोटे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ग्वालियर में खेला जाएगा।

9. विश्वविद्यालय स्नातक में एंट्री के लिए CUET स्कोर को बनाएं आधार- UGC

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने रविवार को एक परिपत्र के माध्यम सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कुलपतियों, निदेशकों और प्राचार्यों को कहा है कि वो अपने यहां स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) को आधार बनाएं।

10. दो साल बाद भक्त करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, 30 जून से शुरू होगी यात्रा

कोरोना महामारी के वजह दो साल बाद बाबा बर्फानी के भक्तों को सौगात मिलने जा रही है। आखिरकार अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। श्राइन बोर्ड ने अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र के तीर्थस्थल में तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com