Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 30 मार्च 2022

पढ़ें :- बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना की बड़ी कामयाबी, दो घुसपैठिये ढेर,सर्च अभियान जारी

1. अराजकता की मानसिकता अगर समाज में कहीं भी है तो उसका विरोध किया जाए- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन राजनीतिक विरोध के चलते अगर कोई किसी को हिंसा की धमकी देकर रोकता है तो ये दूसरों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हिंसा, अराजकता की मानसिकता अगर समाज में कहीं भी है तो उसका विरोध किया जाए।

2. धामी सरकार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, प्रेमंचद को वित्त और सतपाल को मिला पर्यटन विभाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे इंतजार के बाद अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह, सूचना और राजस्व सहित मुख्यमंत्री ने 21 विभाग अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को वित्त, सतपाल महाराज को पर्यटन और सुबोध उनियाल को वन मंत्रालाय दिया गया है।

पढ़ें :- 16-17 जनवरी को बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के एक्सटेंशन पर लग सकती है मुहर

3. मुख्यमंत्री धामी ने चार महीने के लिए 21 हजार करोड़ से अधिक का लेखानुदान किया पेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई वित्तीय वर्ष के लिए चार महीने के लिए सदन के पटल पर 21 हजार 116 करोड़ 81 लाख का लेखानुदान पेश किया। विपक्ष ने सदन में लेखानुदान बजट को रोकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की मांग की। सदन की कार्यवाही बिना विभाग के मंत्रियों और बगैर नेता प्रतिपक्ष की गैरमौजूदगी में शुरू हुई।

4. राजनाथ सिंह ने इजरायली रक्षा मंत्री से कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इजराइल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गैंट्ज से फोन पर बात की। उन्होंने हाल ही में इजराइल में हुए आतंकवादी हमलों में निर्दोष नागरिकों की मौत होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है और सभ्य दुनिया में इसका कोई स्थान नहीं है। इजराइली रक्षा मंत्री ने बताया कि 30-31 मार्च को उनकी प्रस्तावित भारत यात्रा कुछ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है और राजनयिक चैनलों के माध्यम से नई तारीखों पर काम किया जाएगा।

5. मप्र सरकार गेहूं निर्यातकों को देगी सभी जरूरी सुविधाएं- मुख्यमंत्री शिवराज

पढ़ें :- पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया, गेस्ट फैकल्टी की भी सैलरी बढ़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में विश्व बाजार में गुणवत्तापूर्ण गेहूं की मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निर्यातकों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाएगी। मध्यप्रदेश का गेहूं एमपी व्हीट के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में उच्च निर्यात क्षमता के देशों जैसे इजिप्ट, टर्की, अल्जीरिया, नाइजीरिया, तंजानिया आदि के बाजारों तक भारतीय एम्बेसी के सहयोग से पहुंच बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न पोर्ट ट्रस्ट गेहूं के निर्यात के लिए तात्कालिक भण्डारण के प्रबंध और गेहूं के जहाजों को प्राथमिकता के लिए सहमत है। निर्यातक को निर्यात की मात्रा पर भुगतान की जाने वाली मंडी फीस की प्रतिपूर्ति का कार्य मध्यप्रदेश सरकार करेगी।

6. NRI की सुविधा के लिए पंजाब के सभी जिलों में तैनात होंगे नोडल अधिकारी

पंजाब सरकार ने विदेशों में बसे पंजाबियों की सुविधा के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात करने का ऐलान किया है। पंजाब में प्रवासी पंजाबियों की समस्याएं बड़ा मुद्दा रही हैं। पूर्व अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रवासी सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाता रहा है।

7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार से इंदौर को किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को इंदौर सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। जल संरक्षण, अवशिष्ट जल को साफ करके इसके दोबारा उपयोग और जल पुनर्भरण के प्रयोगों के कारण इंदौर को ये पुरस्कार मिला है।

8. हिंद महासागर क्षेत्र में खतरे का पता लगाएंगे भारत के ‘गेम चेंजर’ समुद्री विमान P-8I

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

हिंद महासागर क्षेत्र में किसी भी तरह के खतरे का पता लगाकर खात्मा करने के लिए अमेरिकी ‘गेम चेंजर’ विमान पी-8आई विमानों को तैनात किया गया है। मंगलवार से भारतीय नौसेना की गोवा स्थित आईएनएएस हंसा में लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी-8आई की दूसरी स्क्वाड्रन शुरू कर दी गई है। अब यहां से 4 P-8I विमानों के दूसरे बैच का संचालन किया जाएगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में कमीशन की गई इस स्क्वाड्रन को ‘द कॉन्डोर्स’ नाम दिया गया है।

9. सेना में युवाओं की भर्ती को लेकर प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पत्र लिखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया है कि सेना में खाली पदों के लिए भर्तियां निकाली जाएं। पत्र में उन्होंने अभ्यर्थियों की आयु सीमा में दो साल की छूट देने की भी मांग की है।

10. धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों के 34 व्यक्तियों ने खरीदी संपत्ति- गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश से बाहर के 34 व्यक्तियों ने संपत्तियां खरीदी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com