मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

अब और सस्ता होगा एप्पल का फोन क्योंकि आईफोन के मालिक ने उठाया यह कदम

Avnish

एप्पल यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब एप्पल का फोन और ज्यादा सस्ता हो जाएगा इसके साथ ही इसको आप आसानी से खरीद तो सकते ही है और तो और आसानी से रिपेयर भी करवा सकते है तो चलिए जानते है कब और कहां खुला है एप्पल का यह स्टोर

i phone
शेयर करें

आईफोन के लिए अब आपको सोचने की जरूरत नहीं प़ड़ेगी क्योंकि आईफोन के चहितों के लिए अब आईफोन का स्टोर इंडिया में खुल गया है वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो जी हां आपको बता दें कि एक स्टोर बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी यानि की मुंबई में खुला है तो वहीं दूसरा स्टोर देश की राजधानी दिल्ली के साकेत में बुधवार को खोला गया है इससे आईफोन के चाहने वालों के लिए आसानी हो जाएगी क्योंकि ना सिर्फ आप इसको सस्ते में खरीद सकते है बल्कि रिपेयर भी करवा सकते है.

 

दिल्ली के साकेत में पहला आईफोन स्टोर

बता दें कि राजधानी के साकेत में सलेक्ट सिटी वाक मॉल में बड़े ही जोरो-शोरो के साथ एप्पल स्टोर की ओपनिंग की गई है और इसका शुभारंभ करते वक्त खुद एप्पल के सीईओ टिम कुक मौजूद रहे, इससे पहले सीईओ ने रिटेल स्टोर की ओपनिंग की थी और चेहरे पर मुस्कान के साथ टिम कुक ने सबका हाथ जोड़कर स्वागत किया.

 

काफी भीड़ देखने को मिली

जैसे ही स्टोर की ओपनिंग की गई लोगों की भीड़ देखने को मिली सिर्फ इतना ही नहीं सुबह से तमाम लोग लाइन में लगे हुए थे एक झलक देखने के लिए लोगों ने टिम कुक और इस स्टोर का बेसब्री से इंतजार किया इस स्टोर की ओपनिंग के बाद टिम कुक ने वहां आए लोगों से मुलाकात की. जानकारी दे दे कि यह जो दिल्ली में स्टोर खुला है इसका साइज मुंबई के स्टोर से कम है. और अगर दोनों जगहों के किराए की बात की जाए तो दिल्ली में खुले स्टोर का किराया 40 लाख हर महीने होगा तो वहीं मुंबई का 42 लाख.

 

कितनी कर्मचारी करेंगे काम

एप्पल स्टोर के बारे में आपने तो जान लिया अब बारी इसमें काम करने वालों लोगों की तो बता दें कि इस स्टोर में काम करने वाले लोगों की संख्या 70 है और अहम बात तो यह है कि इसमें आधे से ज्यादा महिलाएं है बात अगर मुंबई के कर्मचारियों की करें तो 100 के करीब यहां पर कर्मचारी रखे गए है.

शेयर करें