मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अभिनेता रणवीर सिंह का मुंबई पुलिस के सामने बड़ा दावा, कहा- “मेरी न्यूड फोटो के साथ हुई छेड़छाड़”

इंडिया वॉइस

रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट मामला: अभिनेता ने 29 अगस्त को मामले में पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया.

शेयर करें

Ranveer Singh nude photoshoot: न्यूड फोटो से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह ने दावा किया है कि नग्न फोटोशूट के बाद उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी, इसी तस्वीर के आधार पर मुंबई पुलिस ने 26 जुलाई 2022 को रणवीर सिंह के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में FIR दर्ज की थी. लेकिन अब उन्होंने ये दावा किया है कि खास तौर पर ये तस्वीर उनके जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई सात तस्वीरों का हिस्सा नहीं थी. इस तस्वीर से पूरी तरह से छेड़छाड़ की गई है.

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह ने मैगजीन के लिए जो फोटोशूट करवाया उसके 7 फ़ोटोज भी उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाते हुए मुहैया करवाये है जिसने उन्होंने उस एक फोटो के लेकर साफ तौर पर इनकार किया, जिसमे उनके प्राइवेट पार्ट विजीबल दिखे है. एक्टर के मुताबिक ये फोटो फोटोशूट का हिस्सा था ही नहीं था. तस्वीर के साथ पूरी तरह से छेड़छाड़ गई है.

मुंबई पुलिस को दिए बयान में रणवीर सिंह ने दावा किया कि खास तस्वीर उनके जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई सात तस्वीरों का हिस्सा नहीं थी. अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में से एक, जिसके बारे में न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन के लिए रणवीर सिंह के ‘न्यूड फोटोशूट’ का हिस्सा होने का दावा किया गया था, जिसमें उनके निजी अंग कथित रूप से दिखाई दे रहे थे, वो मॉर्फ्ड यानी उनसे छेड़छाड़ की गई है और उनकी नहीं है.’ रणवीर ने 29 अगस्त को दर्ज अपने बयान में मुंबई पुलिस को ये अहम जानकारी दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर के बयान के बाद पुलिस ने अब ये कन्फर्म करने के लिए इस तस्वीर को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेज दिया है. जहां ये पता चल सकेगा कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है या नहीं. अगर ये पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को क्लीन चिट मिलने के सबसे अधिक चांस हैं, क्योंकि एफआईआर इस आधार पर दर्ज की गई थी कि एक तस्वीर में उनके निजी अंग दिखाई दे रहे थे.

सूत्रों के मुताबिक रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गईं तस्वीरें अश्लीलता की परिभाषा में नहीं आती हैं, क्योंकि उन तस्वीरों में उनके निजी अंग दिखाई नहीं दे रहे हैं.

शेयर करें