मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की कमान: मुख्यमंत्री

Rakesh

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर कई लाभार्थियों को सम्मानित किया।

cm dhami
शेयर करें

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर कई लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजना अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। एनआरएलएम के अंतर्गत 9 महिला समूहों को एक-एक लाख के चेक दिए गए। सहकारी विभाग के 10 साधन सहकारी समितियों को 13 लाख के चेक प्रदान करने के साथ ही 10 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दिए गए।

मुख्यमंत्री ने 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही नगर पालिका के 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है।

वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकताः धामी

कहा कि उनके आह्वान पर आज देशवासियों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। देश के सभी राज्यों के लाभार्थी इस यात्रा से काफी उत्साहित हैं। ’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ का स्वागत लोग नए-नए तरीके से कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

टैग: pm modi
शेयर करें