पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 90 हजार 928 से ज्यादा पहुंच गई है।
Updated Date
नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक़ यह तीसरी लहर की शुरुआत है। पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 90 हजार 928 से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 206 है। जबकि इससे 325 लोगों की मौत हो गई है।
#COVID19: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 3,51,09,286
सक्रिय मामले: 2,85,401
कुल रिकवरी: 3,43,41,009
कुल मौतें: 4,82,876
कुल वैक्सीनेशन: 1,48,67,80,227 pic.twitter.com/KISHaHQwEm— India Voice (@indiavoicenews) January 6, 2022
गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल तीन करोड़ 43 लाख, 41 हजार, 09 है। देश का रिकवरी रेट लगातार घटकर 97.81 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख 85 हजार 401 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 6.43 प्रति हो गया है। देश में अबतक कुल 68.53 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 14 लाख 13 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।