मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
झारखंड

सरायकेला: नहीं रहे छऊ नृत्य को आत्मसात करनेवाले थे पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे, कला नगरी में शोक की लहर

इंडिया वॉइस

सरायकेला के छऊ नृत्य गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे का सोमवार को निधन हो गया. वो 65 साल के थे. पिछले कुछ माह से बीमार थे. पंडित गोपाल दुबे को वर्ष 2012 में पद्मश्री एवं वर्ष 2017 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

शेयर करें

SERAIKELA NEWS : सरायकेला के छऊ नृत्य गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे का निधन हो गया है. 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बैंगलोर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उनके जाने से कलाकार जगत में शोक की लहर है. 2012 में कला क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए पंडित गोपाल दुबे को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.उनके निधन से पूरे सरायकेला व छऊ कलाकारों में शोक की लहर है. छऊ कलाकारों के साथ साथ आम लोगों ने भी पं गोपाल दुबे के निधन की गहरा शोक व्यक्त किया है.

2012 में पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए थे

पंडित गोपाल प्रसाद दुबे 65 वर्ष के थे एवं विगत कुछ समय से बीमार चल रहे थे. स्व. गोपाल प्रसाद दुबे एक अच्छे कलाकार एवं कला विशेषज्ञ माने जाते थे. सरायकेला छऊ के संरक्षण विकास में प्रयासरत रहने के कारण वर्ष 2012 में वे पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए थे.

देश-विदेश में दिखा चुके अपना हुनर

छऊ गुरु पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे छऊ नर्तक होने के साथ साथ छऊ गुरु, निदेशक एवं कोरियोग्राफर भी थे. पंडित दुबे देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर छऊ नृत्य कर चुके हैं. सरायकेला छऊ नृत्य के लिए पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे आजीवन कार्य करते रहे. उनके मयूर, चंद्रभागा आदि नृत्यों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. पंडित गोपाल दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य के मंत्री चंपई सोरेन आदि ने शोक व्यक्त किया है.

शेयर करें