मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

7.6 तीव्रता के भीषण भूकंप से कांपा पापुआ न्यू गिनी देश, सड़कें ढह गईं

इंडिया वॉइस

संयुक्त राष्ट्र ने सूचित किया कि इमारतें या मलबा गिरने से लोग घायल हुए हैं, और कुछ स्वास्थ्य केंद्रों, घरों, ग्रामीण सड़कों और राजमार्गों को नुकसान पहुंचा है।

शेयर करें

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में रविवार को आए भीषण भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। 7.6 तीव्रता का भूकंप केनंटू शहर के पास 90 किलोमीटर की गहराई पर आया। हालांकि नुकसान की सीमा स्पष्ट नहीं है, सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में टूटी सड़कें, क्षतिग्रस्त कारें और राजमार्गों पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, रिक्टर स्केल पर दोनों की तीव्रता अलग-अलग थी. पपुआ न्यू गिनी में आए तूफान की तीव्रता 7.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है. वहीं, इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता 6.0 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई.

जानकारी के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी, न्यू गिनी द्वीप के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है. ये देश इंडोनेशिया के पूर्व में और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं मिली है. हालांकि अभी इसपर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा थी. भूकंप के कारण सुनामी का खतरा भी मंडराने लगा है.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 90 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने कहा कि इलाके में सुनामी का कोई खतरा नहीं है, यह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है।

कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना
एएफपी से बात करते हुए मदांग के स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए. भूकंप के कारण कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है. न्यू गिनी क्षेत्र में 1900 के बाद से 7.5 तीव्रता के साथ कम से कम 22 भूकंप की घटनाएं देखी गईं हैं. सबसे बड़ा भूकंप इंडोनेशिया के उत्तरी पापुआ प्रांत में आया था. तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई थी. इस घटना में 1996 में लगभग 166 लोग मारे गए थे.

टैग: earthquake
शेयर करें