मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा का परचम, 2810 मतों से जीतीं पार्वती दास

Rakesh

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर हुई हार से लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा का जलवा कायम रहा। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की।

parwati das
शेयर करें

देहरादून। बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर  हुई हार से लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा का जलवा कायम रहा। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की।

शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। पार्वती दास ने 2810  मतों से जीत हासिल की। नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

मैं पार्वती दास को बधाई देता हूं। यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्वती दास के घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। पोस्टल बैलेट में भाजपा को 781 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 697 मिले। इसके अलावा 19 मत यूकेडी को,  5 मत उपपा को, 11 मत सपा को और 25 मत नोटा को मिले।

13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 31411 मत पड़े। कांग्रेस के बसंत कुमार को  28685 वोट मिले। जबकि यूकेडी  के अर्जुन देव को  821, एसपी के भगवती प्रसाद को 608, यूपीपी के भागवत कोहली को 258 मत मिले। जबकि 1189 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

12वां राउंड

बीजेपी –      पार्वती दास –        29108

कांग्रेस –      बसंत कुमार –        26751
यूकेडी –        अर्जुन देव  –          716
एसपी –         भगवत प्रसाद-    580
यूपीपी –        भागवत कोहली-   248
नोटा   – ———————-     1125

शेयर करें