मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी में धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप

Rajni

बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में शनिवार को बोगी से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। यह हादसा थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुआ। जहां धुआं निकलते देख लोको पायलट ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया।

train
शेयर करें

पटना। बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में शनिवार को बोगी से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। यह हादसा थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुआ। जहां धुआं निकलते देख लोको पायलट ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया।

ट्रेन दरभंगा से चलकर नई दिल्ली जा रही थी। कुछ देर बाद थलवारा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर S2 बोगी में ब्रेक वाइंडिंग से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर ट्रेन में यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और धुएं पर काबू पाया।

इस दौरान करीब 15 मिनट तक गाड़ी रुकी रही। रेलवे की ओर से बताया गया कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुंआ निकला था। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। रेल अधिकारी ने कहा कि चक्के के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है।

शेयर करें