1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिवाली पर युवाओं को PM Modi का तोहफा, 75000 लोगों को मिलेगा नौकरी का उपहार

दिवाली पर युवाओं को PM Modi का तोहफा, 75000 लोगों को मिलेगा नौकरी का उपहार

PM Modi Diwali Gift: दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने दिया नौकरियों का तोहफा। 75000 युवाओं को मिलेगा नौकरी का उपहार। दरअसल पीएम 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के युवाओं से जुड़ेंगे और 75 हजार युवाओं को जॉब सर्टिफिकेट सौंपेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

PM Modi Diwali Gift: दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने दिया नौकरियों का तोहफा। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 75000 युवाओं को नौकरी का उपहार देंगे. 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी देश के युवाओं से जुड़ेंगे और 75000 युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. ये नौकरियां विभिन्न मंत्रालयों में दी जाएगी, जो कि रक्षा, रेल, डाक, गृह मंत्रालय सीआईएसएफ, श्रम एवं रोजगार, सीबीआई, कस्टम, बैंक, सीएएफ आदि हैं. पीएम मोदी ने इस साल जून में कहा था कि अगले साल दिसंबर तक दस लाख नौकरियां दी जाएंगी.

पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री भी जुड़ेंगे. साथ ही सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से कार्यक्रम में जुड़ेंगे. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुजरात से, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ से, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से जुड़ेंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राजस्थान से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण तमिलनाडु से, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे उत्तर प्रदेश से, अर्जुन मुंडा झारखंड से, गिरिराज सिंह बिहार से जुड़ेंगे.

इसके अलावा 22 अक्टूबर को उत्तराखंड से लौटने के बाद धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4.50 लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि 22 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 4.50 लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे.

अयोध्या में इस बार मोदी मनाएंगे दिवाली
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह भगवान रामलला विराजमान की पूजा और दर्शन करेंगे और उसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पीएम भगवान श्री राम के राज्य-अभिषेक में शामिल होंगे। और फिर आखिर में प्रधानमंत्री सरयू नदी के नए घाट पर दिव्य आरती देखेंगे और इसके बाद वह भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

पढ़ें :- 'नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम', PM मोदी ने की नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com