मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिग बी को उनके 80वें जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं

इंडिया वॉइस

Amitabh Bachchan turns 80: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Big B) के 80वें जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

शेयर करें

Amitabh Bachchan 80th birthday: आज बिग बी अपना 80वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को बधाइयाँ दी और उनके 80वें जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मेगास्टर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। @SrBachchan”।

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन के घर हुआ था। उन्होंने पहली बार 1970 के दशक की शुरुआत में जंजीर, दीवार और शोले जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की और बाद के वर्षों में अधिक स्टारडम हासिल किया। हिंदी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का एंग्री यंग मैन करार दिया गया।

आपको बता दें कि, सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक और एंटरटेनमेंट से जुड़ी हस्तियों ने बिग बी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दशकों लंबे करियर में कई पुरस्कार और प्रशंसा अर्जित की है. उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं. भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

अमिताभ बच्चन ने पांच दशकों से अधिक के करियर में 200 से अधिक भारतीय फिल्मों में काम किया है। अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर 4 दिन के खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ‘बच्चन: बैक टू द बिगिनिंग’ नामक से मुंबई में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया गया.. 4 दिवसीय कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, शनिवार को पीवीआर जुहू में ‘डॉन’ सहित बिग बी की फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. बी-टाउन के सितारे बीती रात सिनेमाघरों में ‘अमर अकबर एंथनी’ देखने के लिए लाइन में लगे. उनकी आने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर कल जारी किया गया. बिग बी हाल ही में बड़े पर्दे पर ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘गुडबाय’ में नजर आए. वह जल्द ही ‘ऊंचाई’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आएंगे.

टैग: pm modi
शेयर करें