मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

राखी सावंत के पति आदिल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

इंडिया वॉइस

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोमवार रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोमवार रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

राखी ने पुलिस को ये भी कहा है कि आदिल ने उनसे शादी के नाम पर सारे गहने और पैसे ले लिए हैं। राखी ने पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले आदिल के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदिल ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने पिछले साल जुलाई में कोर्ट मैरिज की थी। आदिल खान दुर्रानी 27 साल के हैं और कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनका कार का बिजनेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल और राखी मार्च 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने राखी के साथ मिलकर मुंबई में एक डांस एकेडमी भी खोली है।

राखी की मां का निधन 29 जनवरी को हुआ है। वो काफी समय से मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती थीं। राखी की मां को कैंसर और ब्रेन ट्यूमर था। राखी ने सोशल मीडिया पर मां को याद करते हुए लिखा था, ‘आज मेरी मां का हाथ मेरे सिर से उठ गया, अब मेरे पास खोने को कुछ नहीं बचा।

राखी ने हाल ही में ये भी आरोप लगाए थे कि आदिल की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है। राखी के मुताबिक, उन्होंने मराठी बिग बॉस में भाग लेने से पहले आदिल को मां के इलाज के लिए 10 लाख का चेक दिया था, लेकिन आदिल ने उन पैसों को मां के इलाज में खर्च ही नहीं किया। इस वजह से उनकी मां चल बसीं।

शेयर करें