मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Entertainment : पृथ्वीराज विवादों में घिरी, नाम बदलने की मांग

रिलीज से पहले फिल्म पृथ्वीराज विवादों में घरती नजर आ रही है। गुर्जर महासभा ने कहा है कि फिल्म का नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान होना चाहिए।

शेयर करें

नई दिल्ली, 22 मई 2022। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज रिलीज से पहले विवादों में फंसती नजर आ रही है। गुर्जर महासभा ने यह दावा किया था कि पृथ्वीराज चौहान राजपूत नहीं गुर्जर राजा थे। इसके बाद करणी सेना ने भी नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म का नाम ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ रखा जाए।

करणी सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि हम लोगों ने यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी से मुलाकात की है। वे नाम बदलने को राजी हो गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अगर नाम नहीं बदला जाता तो इसे राजस्थान में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। यह फिल्म 03 जून को रिलीज होनी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और मानव विज, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

शेयर करें