मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से मारी टक्कर, पत्नी ने लगाया आरोप, पढ़ें

इंडिया वॉइस

वहीं जब यास्मीन ने कमल से बात करने की कोशिश की तो प्रोड्यूस ने उन्हें धक्का देकर अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गईं। अंबोली पुलिस ने यास्मीन की शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शेयर करें

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ पत्नी यास्मीन को अपनी कार से  उस समय  टक्कर मारने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कमल मिश्रा की पत्नी ने उन्हें एक अन्य मॉडल के साथ कथित तौर पर कार में रोमांस करते देखा था।

वहीं जब यास्मीन ने कमल से बात करने की कोशिश की तो प्रोड्यूस ने उन्हें धक्का देकर अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गईं। अंबोली पुलिस ने यास्मीन की शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में एक आवासीय भवन के पार्किंग क्षेत्र में 19 अक्टूबर को हुई इस घटना में मिश्रा की पत्नी घायल हो गयी थी।

अंबोली थाने के अधिकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर अबोली थाने में मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यास्मी ने कहा,’मैंने उनकी गाड़ी का शीशा खटखटाया और कहा कि आप थोड़ी देर के लिए बाहर निकलें आप से मुझे कुछ बात करनी है। उन्होंने तेजी से गाड़ी घुमाई जो मेरे पैर को जख्मी कर गई फिर मैं गिर गई और मेरे सिर में चोट लगी, सिर फट गया, उस पे तीन टांके लगे। मुझे देखते ही उन्होंने गाड़ी मुझपर चढ़ाने की कोशिश की।’

 

शेयर करें