मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बजट में 8 नए राजकीय पशु अस्पताल और 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का प्रस्ताव

Rakesh

सीएम ने बजट अभिभाषण में बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए अनुबंध किया है। इसकी सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2024-25 में 500 नए सीएम -पैक्स स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। सीएम-पैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे और सहकारी आंदोलन को फलने-फूलने के लिए मंच मिलेगा।

cm manohar lal
शेयर करें

चंडीगढ़। सीएम ने बजट अभिभाषण में बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए अनुबंध किया है। इसकी सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2024-25 में 500 नए सीएम -पैक्स स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। सीएम-पैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे और सहकारी आंदोलन को फलने-फूलने के लिए मंच मिलेगा।

30 सितंबर 2023 तक लिए गए फसली ऋण पर 31 मई, 2024 तक मूलधन का भुगतान करने पर ब्याज व जुर्माने माफ कर दिया जाएगा, बशर्ते किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत हों। जिला परिषदों में 699 पद सृजित करके इंजीनियरिंग विंग की स्थापना की गई । 710 ग्राम पंचायतों और सभी महाग्रामों में स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी जिला परिषदों को सौंपी गई है।

राज्य की अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की चौपालों की मरम्मत के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से 100 करोड़ रुपये प्रदान करने का प्रस्ताव पास किया गया है। सरकार ने 10,000 और उससे अधिक की आबादी वाले सभी महाग्रामों की ग्राम पंचायतों के लिए हॉपर टिपर डंपरों की खरीद शुरू की है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ाई गई

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 11,254 से बढ़ाकर 18,580 करते हुए 7326 अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में योगशालाओं सहित 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। बजट में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने हिसार, रोहतक, अंबाला और सोनीपत में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पतालों और करनाल में 30 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना की मंजूरी दी गई है।

वर्ष 2024-25 में पटौदी, साहा, घरौंडा और कैथल में नई ईएसआईसी डिस्पेंसरियां शुरू होने की उम्मीद है। 2024-25 के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष क्षेत्रों को 9,579.16 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव पास हुआ, जो चालू वर्ष के 7,731.88 करोड़ के संशोधित अनुमानों की तुलना में 23.89 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2024-25 के दौरान 500 महिला स्वयं सहायता समूहों की 5000 बहनों को ड्रोन संचालन व रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें प्रति समूह एक-एक ड्रोन देने का प्रस्ताव।

टैग: haryana
शेयर करें