मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Punjab Elections 2022 : भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान

इंडिया वॉइस

भगवंत मान ने केजरीवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और पंजाब के सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरे दिल से निभाऊंगा।

Bhagwant Mann
शेयर करें

चंडीगढ़, 18 जनवरी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। AAP पंजाब में भगवंत मान का चेहरा आगे रखकर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान पंजाब में करवाई गई ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया है। इसमें प्रदेश के करीब 22 लाख लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया जा रहा है। केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई देते हुए कहा कि मैं सरदार भगवंत मान को पंजाब में आप का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करता हूं। पूरा पंजाब AAP को एक उम्मीद के तौर पर देख रहा है। ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे यकीन है कि भगवंत मान हर पंजाबी के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।

वहीं भगवंत मान ने भी केजरीवाल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और पंजाब के सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरे दिल से निभाऊंगा।

93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के समर्थन में वोटिंग की

इस घोषणा को पंजाबवासियों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सूबे में जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाईं। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव दिखाया गया। केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब दौरे के दौरान मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 जनवरी को एक फोन नंबर जारी करके पंजाबवासियों से ऑन लाइन वोटिंग करवाई गई थी। ये फोन लाइन 17 जनवरी की शाम 5 बजे तक खुली रही। इसमें 21 लाख 59 हजार 437 लोगों ने वोटिंग की। इस वोटिंग में 93.3 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के समर्थन में वोटिंग की।

हालांकि कुछ लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी वोट दिया। केजरीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों की राय ली है। देश में पहली बार पंजाब में लोगों की पसंद का मुख्यमंत्री बनेगा। आम आदमी पार्टी ने परिवारवाद और विरासत की राजनीति को खत्म करने के लिए बंद कमरे में मुख्यमंत्री चुनने की परंपरा को खत्म किया है। ये काम बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के वश में नहीं है। इस दौरान पंजाब आम आदमी पार्टी ने विरोधियों पर एक वीडियो जारी कर जमकर निशाना साधा।

शेयर करें