Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab : पंजाब विधानसभा में पहली बार पहुंचीं सर्वाधिक 13 महिलाएं, जानें किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए थे?

Punjab : पंजाब विधानसभा में पहली बार पहुंचीं सर्वाधिक 13 महिलाएं, जानें किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए थे?

AAP की 11, कांग्रेस और अकाली दल की 01-01 महिला पहुंची विधानसभा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

चंडीगढ़, 13 मार्च। पंजाब विधानसभा में इस बार सबसे ज्यादा 13 महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं। ऐसे में संभावना है कि भगवंत मान मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या भी अधिक हो सकती है।

पढ़ें :- पंजाब में पहले सरकारी खजाना मंत्रियों के घरों में जाता था, अब लोगों की जेब तक जाता हैः अरविंद केजरीवाल

चुनाव के दौरान 93 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं

बतादें कि पंजाब में हाल ही में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान 93 महिलाएं चुनाव मैदान में थी। इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या 10 प्रतिशत से कम थी। जबकि साल 2017 में हुए चुनाव में महज 7 फीसदी महिलाएं ही चुनाव मैदान में थी। साल 2017 में मुख्यधारा की पार्टियों से केवल 29 महिलाएं ही मैदान में थी। जबकि इस मुख्य दलों की 37 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। जिसमें से 13 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हुई है। ये आंकड़ा भी हाल के वर्षों के मुकाबले अधिक है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी ने 12, भाजपा ने 6, पंजाब लोक कांग्रेस ने 02, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त ने 01, अकाली दल ने 09 महिलाओं को टिकट दिया था।

महिला उम्मीदवारों ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के दिग्गज नेता को हराने वाली डॉक्टर जीवन ज्योत कौर हैं। जिन्हें पंजाब की पैड वूमन के रूप में जाना जाता है। आप की युवा नेता नरिंदर कौर भराज ने संगरूर में कांग्रेस के दिग्गज और करोड़पति प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला को 36 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी है। लुधियाना दक्षिण सीट से पहली बार चुनाव लड़ने वाली राजिंदर कौर ने लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के बड़े भाई बलविंदर सिंह बैंस को शिकस्त दी।

पढ़ें :- MP में केजरीवाल की दहाड़ः अब आर या पार, 10 गारंटी के साथ सत्ता की आस

पंजाब में महिलाओं ने झंडा गाड़ा

प्रोफेसर बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से लगातार दूसरी बार जीतकर विधानसभा में पहुंची हैं। डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा से चुनाव लड़ा और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को 20 हजार 915 वोट से हरा दिया। पंजाब विधानसभा में विधायक दल की उपनेता रही सर्वजीत कौर मानूके जगरांव विधानसभा हलके से 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हैं। जालंधर जिला की नकोदर विधानसभा हलके से दो बार विधायक रहे गुर प्रताप सिंह वडाला को आप की महिला प्रत्याशी इंद्रजीत कौर मान ने 2800 वोट से हराया है।

अपना पेशा छोड़ राजनीति पर उतरी महिलाएं

वहीं बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली संतोष कटारिया ने शहीद भगत सिंह नगर जिला की बलाचौर सीट से चुनाव जीता है। लोकसभा चुनाव हारने वाली AAP की महिला नेता नीना मित्तल ने राजपुरा से जीत दर्ज की है। पंजाब में गायिकी के क्षेत्र को छोडक़र राजनीति में उतरी अनमोल गगन मान भी 38 हजार मतों के अंतर से जीतकर विधानसभा विधानसभा पहुंची हैं। पेशे से आई सर्जन बलजीत कौर मलौट विधानसभा हलके का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विधानसभा में विपक्ष की सीटों पर महिलाएं दिखाई देंगीं

पढ़ें :- पंजाबः पटियाला में भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राजपुरा थर्मल पावर प्लांट में घुसा पानी 

आम आदमी पार्टी के अलावा विधानसभा में विपक्ष की सीटों पर महिलाएं दिखाई देंगी। कांग्रेस की तरफ से एक मात्र अरूणा चौधरी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। शिरोमणि अकाली दल ने 9 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन पहली बार घर से बाहर निकली बिक्रमजीत मजीठिया की पत्नी गनीव कौर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com