मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः पटियाला की हीराबाग फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Rakesh

पटियाला के हीराबाग स्थित गली नंबर 2 में स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस फैक्ट्री में शादियों के डेकोरेशन का सामान बनता था। उधर, फैक्ट्री की महिला मालिक ने अपने ही पति पर आग लगाने का इल्जाम लगाया है।

fire
शेयर करें

पटियाला। पटियाला के हीराबाग स्थित गली नंबर 2 में स्थित फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस फैक्ट्री में शादियों के डेकोरेशन का सामान बनता था। उधर, फैक्ट्री की महिला मालिक ने अपने ही पति पर आग लगाने का इल्जाम लगाया है।

कहा कि मेरे पति ने ही आग लगवाई है। हमारा कोर्ट में डिवोर्स का केस चल रहा है। कुछ दिन पहले ही मेरे पति की तरफ से मेरे ऊपर हमला भी किया गया था। जिसकी सूचना मैंने थाने में दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पड़ोस के रहने वालों ने कहा कि आग काफी भयानक थी। घर में तीन लोग मौजूद थे मगर वह बाल बाल बच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

टैग: punjab
शेयर करें