मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठाए सवाल

Rakesh

रोहित शर्मा को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम होम कंडीशंस पर वनडे विश्व कप 2023 की तैयारी के अंतिम दौर में है।

rohit sharma
शेयर करें

मुंबई। रोहित शर्मा को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम होम कंडीशंस पर वनडे विश्व कप 2023 की तैयारी के अंतिम दौर में है। कप्तान के रूप में विराट कोहली एक भी आईसीसी खिताब जीतने में नाकाम रहे। इसके बाद जब रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई।

उस वक्त काफी उम्मीदें थीं। रोहित भी 2022 टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम को सफलता नहीं दिला सके। अब ऐसी स्थिति में घर पर होने वाले प्रमुख आयोजन का महत्व बढ़ जाता है। पिछली बार जब भारत ने वनडे विश्व कप 2011 की मेजबानी की थी।

तब इसे एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने जीता था। तब से भारत कोई भी विश्व कप नहीं जीत सका है। चाहे फॉर्मेट कोई भी हो।पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि रोहित शर्मा को कप्तानी नहीं करनी चाहिए थी। “एक समय एक ऐसा व्यक्ति था जो पूरी टीम का दबाव अपने ऊपर ले लेता था – वह धोनी थे।

शेयर करें