मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज
उत्तर प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली व रेलवे के निजीकरण के विरोध में रेल कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Desk

वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन पर आज रेल कर्मचारी के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ यह धरना प्रदर्शन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल प्रबंधक कार्यालय के पास किया गया यह धरना प्रदर्शन नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Railway employees protested
Railway employees protested
शेयर करें

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन पर आज रेल कर्मचारी के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ यह धरना प्रदर्शन वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल प्रबंधक कार्यालय के पास किया गया यह धरना प्रदर्शन नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए।

रेल कर्मचारियों ने कहा कि लगातार कई वर्षों से हम लोगों के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली किए जाने व रेलवे के निजी करण  को रोके जाने की मांग की जा रही है मगर सरकार अब तक हम लोग की मांगों को अनदेखी करके मनमाना रवैया अपना रही है जिसके विरोध में हम सभी लोगों ने आज पूरे देश में अलग-अलग जगह पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया है ।

आगामी बजट में हम लोगों की मांगी है कि सरकार पुरानी पेंशन  की बहाली करें व लगातार रेलवे के  निजीकरण किए जाने की प्रक्रिया को बंद करें यदि सरकार ने हम लोगों की मांगों को नहीं माना तो जल्द ही पूरे देश में बड़े और व्यापक स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन व  रणनीति बनाकर बड़ा व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा

शेयर करें