1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पंचतत्व में विलीन हुईं राखी की मां, एक्ट्रेस से सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट,देखें

पंचतत्व में विलीन हुईं राखी की मां, एक्ट्रेस से सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट,देखें

राखी ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को मां के अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'बहुत ही दुख के साथ, मैं राखी सावंत आपको अपनी प्यारी मां के निधन की जानकारी दे रही हूं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट गया है दरअसल राखी सावंत की मां का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है।  वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी शनिवार देर रात राखी सावंत की मां ने अंतिम सास ली वही राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी देते हुए अपना दुख बयां किया।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

राखी ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को मां के अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘बहुत ही दुख के साथ, मैं राखी सावंत आपको अपनी प्यारी मां के निधन की जानकारी दे रही हूं। आपमें में से बहुत से लोग जानते हैं कि वह कुछ मेडिकल हालातों ने गुजर रही थी और मुझे अब यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि वह अब मर चुकी हैं। कल मेरी मां का दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

बिग बॉस फेम राखी सावंत की मां का बीती रात देहांत हो गया था। वो लम्बे समय से बीमार थी और ब्रेन टूमओर और कैंसर से जूझ रही थी। राखी अक्सर अपनी मां से जुडी खबरें साझा करती रहती थी और उनकी तबियत के बारे में बताती थी।

एक्ट्रेस की मां की अंतिम बिदाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं और उनके लास्ट राइट्स में शामिल होने बॉलीवुड के कई बड़े सितारें आए थे। एक्ट्रेस ने मीडिया को बाइट दी है जिसमें उन्होंने बताया है की वो तहे दिल से खुश हैं की उनकी मां अब इस संसार में नहीं है, और अब वो सारी शारीरिक तकलीफों से मुक्त हो चुकी हैं। अधिक जानकारी के वीडियो जरूर देखें।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

राखी सावंत की मां पिछले 3 सालों से कैंसर से जूझ रही थी। लंबे समय से इसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, वक्त के साथ-साथ उनकी बीमारी बिगड़ती रही। कैंसरी किडनी और फेफड़ों तक फेल गया था। उनकी मां का मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गया था, जिसकी वजह से हालत और क्रिटिकल हो गई थी। राखी का कहना था कि जनवरी में उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था, जिसके बाद वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही थीं। बता दें कि, सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी तक ने राखी सावंत की मां के इलाज में मदद की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com