Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. बाहर आने लगी प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह, कैसे चलेगी झारखंड में गठबंधन की सरकार ?

बाहर आने लगी प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह, कैसे चलेगी झारखंड में गठबंधन की सरकार ?

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राजेश ठाकुर को अनुभव की कमी है। सभी नेताओं को एकजुट करने में वह सफल साबित नहीं हो रहे हैं। पार्टी में नेताओं की बात नहीं सुनी जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड कांग्रेस में इन दिनों कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से अधिकतर कांग्रेस नेता नाराज चल रहे हैं। इसके अलावा गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के कई विधायक भी सरकार से नाराज चल रहे हैं। पार्टी के कई विधायक खुलकर बोल रहे हैं, तो कुछ अंदर अंदर ही बोल रहे हैं। अब इन सब विधायकों को साथ लेकर चलना राजेश ठाकुर के लिए बड़ी चुनौती है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राजेश ठाकुर को अनुभव की कमी है। सभी नेताओं को एकजुट करने में वह सफल साबित नहीं हो रहे हैं। पार्टी में नेताओं की बात नहीं सुनी जा रही है। यहां तक की सरकार में शामिल होने के बाद भी हम उपेक्षित हैं। ऐसे में सरकार में रहने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव हो सकता है। क्योंकि, पार्टी की मजबूती को लेकर वर्तमान प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय काफी गंभीर हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पार्टी को गांव, प्रखंड, पंचायत, जिला स्तर तक मजबूत करना है। सदस्यता अभियान के दौरान हमें जो लक्ष्य 15 लाख सदस्य बनाने का मिला था, हम उसे भी पूरा नहीं कर पाये। ऐसे में पार्टी यहां कैसे मजबूत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे, तो वह सबको साथ में लेकर चलते थे लेकिन वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुछ नेताओं से घिरे हुए हैं। वह उन्हीं की बातों को मानते हैं।

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा का कहना है कि पार्टी में कोई भी विधायक नाराज नहीं हैं। सभी विधायक एकजुट हैं। पार्टी का जनाधार झारखंड में बढ़ रहा है। अगर किसी भी नेता की कोई नाराजगी होगी, तो उसे दूर कर लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त, 2021 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने 30 अगस्त को पदभार ग्रहण किया है।

पढ़ें :- IAS Pooja Singhal Case : तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, हो सकती है बड़ी कार्यवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com