मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म ऱॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर को मिल रहे लव लेटर

Rakesh

28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जादू लगातार दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है,फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

RRKPK
शेयर करें

28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’  का जादू लगातार दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है,फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।जिसके बाद फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए ‘आस्क मी सेशन’ रखा था।जिसके बाद फैंस के ढ़ेरो सवाल रणवीर के पास पहुंचे।रणवीर ने दर्शकों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस फिल्म में रॉकी का किरदार देखने के बाद उन्हे फैंस के लम्बे-लम्बे लव लेटर आ रहे जिसमें फैंस उन्हे खूब सारा प्यार दे रहे है।इसके अलावा फैंस ने रणवीर के कथक को भी खूब एंजॉय किया और लोगों के लिए ये फिल्म का सरप्राइज पार्ट रहा जिसके बाद एक फैन का सवाल था कि इस कथक के लिए कितना समय लगा जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि मसल मॉस के साथ फिल्म में कथक परफार्म करना उनके लिए काफी चेलेंजिंग था।लेकिन उन्होने इस सीक्वेंस के लिए 1 महीने की कड़ी प्रेक्टिस की जिसके बाद उन्होने ये गाना शूट किया साथ ही रणवार ने कहा दर्शकों के प्यार और रिस्पांस से वो काफी खुश हैं। आपको बता दे फिल्म के एक सीन में रणवीर ‘देवदास’ के गाने डोला रे डोला पर भी कथक करते नजर आ रहे है जिसको लेकर दर्शक एक्साइटेड नज़र आए।इस सेशन में रणवीर ने कई और मजेदार सवालों के जवाब दिए।इसमें रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्‌ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन समेत कई कलाकार नजर आए। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।

शेयर करें