1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलिया में रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिले के दुबहर क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

By Rajni 

Updated Date

बलिया (यूपी)। जिले के दुबहर क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। किशोरी का गत 27 अप्रैल की देर रात अमरजीत पाठक नामक युवक ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर युवक के विरुद्ध गत 29 अप्रैल को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी पिछले दिनों थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि अमरजीत ने उसे अगवा करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया है। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में बलात्‍कार से सम्‍बन्धित आरोपों को भी शामिल किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को दुबहर के ही बुल्लापुर गांव से अमरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com