मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
अन्य खबरें

पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत हुए गिरफ्तार, आय से 6 करोड़ ज्यादा किए थे खर्च

इंडिया वॉइस

कांग्रेस नेता (Congress leader) एवं पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पंजाब में सतर्कता ब्यूरो ने की. ब्यूरो ने बताया कि पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

शेयर करें

पंजाब के विजीलैंस ब्यूरो ने सोमवार को पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है.आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को जून 2022 में भी गिरफ्तार किया गया था.उन पर छात्रवृत्ति घोटाले के भी आरोप लग चुके हैं.उन्हें पिछले साल भी भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी.

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि धर्मसोत को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, ‘एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की जांच की गई अवधि के दौरान पूर्व मंत्री और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी जबकि खर्च 8.76 करोड़ रुपये था जो आय के ज्ञात स्रोत से 269 प्रतिशत (6.39 करोड़ रुपये) ज्यादा था. ब्यूरो ने बताया कि पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

साधु सिंह धर्मसोत पर मिनिस्टर रहते खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने, अफसरों के ट्रांसफर और NOC जारी करने में भी धांधली के आरोप हैं.

स्कॉलरशिप घोटाले में बेल पर

पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने दूसरी बार गिरफ्तार किया है। जून 2022 में धर्मसोत को स्कॉलरशिप घोटाले में अरेस्ट किया गया था। आरोप है कि धर्मसोत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब का सीएम रहते अलग-अलग वर्गों के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में गड़बड़ी की। धर्मसोत पर यह आरोप कैप्टन सरकार के दौरान ही लगे थे लेकिन तत्कालीन सीएम अमरिंदर सिंह ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी.

तीन मंत्री जेल में, एक जमानत पर

पंजाब में आप की सरकार आने के बाद पूर्व कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशू और सुंदर शाम अरोड़ा सलाखों के पीछे हैं, जबकि संगत सिंह गिलजियां को अग्रिम जमानत मिली हुई है। कुछ और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भी जांच जारी है। इसमें अकाली सरकार के पूर्व मंत्री भी शामिल हैं

शेयर करें