मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधने जा रही ऋचा चड्ढा की शुरू हुई मेहंदी की रस्में, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी मेहंदी की झलक – देखें

इंडिया वॉइस

Richa-Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की शुरू हुई मेहंदी की रस्में, शेयर की झलक। 2 साल से अधिक समय के इंतजार के बाद बॉलीवुड के स्टार कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

शेयर करें

Richa-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा अब अपनी नयी लाइफ की शुरुआत करने जा रही है। जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही ऋचा चड्ढा की शुरू हुई शादी की रस्में। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर अली फज़ल (Ali Fazal)की शादी की खबरें कई सालों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. अगर कोविड का प्रकोप ना आया होता तो शायद अली और ऋचा अब तक पति-पत्नी बन चुके होते. खैर देर आए पर दुरुस्त आए… अब आखिरकार वो दिन आ ही गया जब ऋचा और अली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबरों की मानें तो अक्टूबर के पहले हफ्ते में कपल शादी के बंध जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी 4 अक्टूबर को होगी तो वहीं कुछ मुताबिक 6 को. इसी बची ऋचा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

आज एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की झलक पेश की है। 29 अक्टूबर को ऋचा की मेहंदी की रस्में हुईं जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की मेहंदी दिल्ली में उनकी एक दोस्त के घर पर हुई हैं. ये वही घर है जहां एक्ट्रेस अक्सर जाकर अपनी दोस्त के साथ पढ़ाई करती थीं. ऋचा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ और पैर के दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उनके हाथ-पैर पर मेहंदी लगी दिख रही है. वीडियो में आप देखेंगे कि ऋचा ने काफी सिंपल मेहंदी लगवाई है. एक्ट्रेस ने अपनी हथेली पर अपने और अली के नाम का पहले लैटर पर लिखवाया है. देखें एक्ट्रेस की मेहंदी की एक झलक-





शादी से पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वॉयस नोट भी शेयर किया है जिसमें वो फैंस को प्यार दे रहे हैं और अपनी जर्नी के बारे में बता रहे हैं. कपल ने ये बताया कि कोविड की वजह से चीज़ो में पॉज़ का बटन दब गया वरना शायद अब तक दोनों की शादी हो चुकी है. खैर, अब बस फैंस को इंतजार है ऋचा और अली की वेडिंग फोटोज का. इसके बाद स्टार्स मुंबई में अपनी रिसेप्शन देने वाले हैं.

शेयर करें