मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

देखिए ऋचा चड्ढा और अली फजल का अनोखा डिजाइन वाला वेडिंग कार्ड, माचिस की डिब्बी पर साइकिल चलाते दिखें कपल

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। और अब उनका अनोखा wedding card सामने आया है जिसमे माचिस की डिब्बी पर साइकिल चलाते दिख रहे है कपल।

शेयर करें

Richa Chaddha Ali Fazal wedding card first look:बॉलीवुड में जल्द एक कपल हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रहे है और वो है ऋचा चड्ढा और अली फजल। इनकी शादी को लेकर जो हलचल थी वो अब कंफर्म होती नजर आ रही है। हमारे पास कपल के वेडिंग कार्ड की एक्सक्लूसिव तस्वीर है जो उनके कुछ हटके टेस्ट और रोमांस थीम को दर्शाता है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी कार्ड एकदम हटकर होने वाला है जिसमें आपको पुराने जमाने के रोमांस की झलक नजर आएगी। ये तो जगजाहिर है कि दोनों अभिनेता बहुत मजाकिया हैं और उनके पास एक यूनिक सौंदर्य बोध है।

बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के कार्ड की एक झलक ही बता रही है कि इस एक्टर जोड़ी का वेडिंग इंवाइट कितना दिलचस्प है। ये रेट्रो थीम वाला है। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने एक दोस्त से ये वेडिंग इंवाइट तैयार करवाया है जिसने ऋचा और अली के चेहरे को पॉप आर्ट डिजाइन में स्केच किया है। उनके वेडिंग इंवाइट में माचिस की डिब्बी के आकार में 90 के दशक का एक रेट्रो फील दिया गया है जिसमें लिखा है – कपल मैचेस। इस पर लगी फोटो में ऋचा और अली के पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते हुए मजेदार स्केच में नजर आ रहे हैं।

Richa Chaddha Ali Fazal wedding date
जानकारी के अनुसार, Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी 4 अक्टूबर हो होगी। दोनों ही एक्टर अपने खास दिन को और स्पेशल बनाने में लगे हैं। जानकारी के मुताबिक ऋचा चड्ढा की शादी के आभूषणों को बीकानेर के एक 175 साल पुराने ज्वैलर परिवार द्वारा तैयार किया जाएगा। बता दें कि खजांची परिवार ज्वैलर्स गहनों के व्यापार में एक बड़ा नाम है जो मोती चंद खजांची के वंशज हैं। वह राजस्थान के सबसे शुरुआती कला संग्रहकर्ताओं में से एक थे और उनके आभूषणों के संरक्षक में बीकानेर का शाही परिवार भी शामिल है।

वहीं Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी का दिल्ली वाला रिसेप्शन भी खास होगा। ये अक्टूबर के मध्य में प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब में शादी के बाद होगी। फिलहाल ऋचा चड्ढा इस समय मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी की शूटिंग कर रही हैं। वहीं अली फजल अपनी चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर 3 की शूटिंग के लिए मुंबई और लखनऊ के बीच शटल कर रहे हैं।

शेयर करें