मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘मुझे मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया ‘…रीता रिपोर्टर ने भी असिद पर लगाए आरोप

Rakesh

प्रिया आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि डायरेक्टर मालव राजदा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद असिद मोदी और टीम का व्यवहार उनके लिए बदल गया था। उन्होंने दावा किया कि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा।

PRIYA AHUJA
शेयर करें

मुंबई। इन दिनों सभी का सबसे पंसदीदी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी चर्चा में बना हुआ है। असित मोदी का ये शो सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी शुरुआत शो में मिसेज सोढ़ी का रोल निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बनिसवाल से हुई थी।

उन्होंने मेकर्स पर शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कथित तौर पर मेकर्स के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। बाद में शो में बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने भी दावा किया था कि असित मोदी ने  उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी। अब शो में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने इस बारे में बात की है।

‘कलाकारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा’

प्रिया आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि डायरेक्टर मालव राजदा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद असिद मोदी और टीम का व्यवहार उनके लिए बदल गया था। उन्होंने दावा किया कि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा।

प्रिया ने आगे कहा कि मालव से शादी करने के बाद शो में उसका ट्रैक कम हो गया था और उसके शो छोड़ने के बाद वह अपने ट्रैक के बारे में कुछ नहीं जानती थी। प्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में अपने ट्रैक के बार में पूछते हुए कई बार असिद मोदी को मैसेज किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि अपने रोल की क्लियरिटी लेने के लिए उन्होंने सोहिल रमानी को भी मैसेज भेजा लेकिन कोशिश बेकार गई।

‘मक्खी के तरह निकाल कर फेंक दिया’

प्रिया ने आगे कहा कि मुझे आपने 9 महीने से शो पर नहीं बुलाया। क्योंकि मालव के साथ आपका रिश्ता खत्म हो गया और आपने उसके बाद मुझे मक्खी की तरह निकाल कर फेक दिया। प्रिया ने ये दावा किया कि उसे यह सुनने को मिला कि मालव कमा रहा है तो उसे काम क्यों करना पड़ रहा है।प्रिया आहूजा ने अपमानित महसूस किया। क्योंकि 14 साल तक शो में काम करने के बावजूद उन्हें अपने ट्रैक के बारे में किसी भी मेकर्स से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

शेयर करें