मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

10 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

इंडिया वॉइस

दोनों साल 2012 में आई फिल्म तेरे नाल लव हो गया में नजर आये थे। वहीं बीते दिन रितेश और जेनेलिया ने अपनी शादी की दसवीं सालगिरह पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिये ये हिंट्स दे दिया था कि वह उन्हें गुड न्यूज देने वाले हैं

शेयर करें

बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी एक बार फिर से साथ में बड़े पर्दे पर धूम मचाने ले लिए तैयार है। शुक्रवार को दोनों की फिल्म मिस्टर मम्मी का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म के इस पोस्टर में रितेश और जेनेलिया दोनों ही प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देख कर यह साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी सोच बच्चे के मामले में एक-दूसरे से बिलकुल अलग होती है। लेकिन बाद में काफी नोंक-झोंक के बाद कुछ और ही परिणाम देखने को मिलता है। इस फिल्म के जरिये रितेश और जेनेलिया लगभग दस साल बाद बड़े पर्दे पर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों साल 2012 में आई फिल्म तेरे नाल लव हो गया में नजर आये थे। वहीं बीते दिन रितेश और जेनेलिया ने अपनी शादी की दसवीं सालगिरह पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिये ये हिंट्स दे दिया था कि वह उन्हें गुड न्यूज देने वाले हैं।

‘मिस्टर मम्मी’ के अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म और इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘मिस्टर मम्मी’ को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। वहीं शाद अली इसे निर्देशित करेंगे।

शेयर करें