मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में रोडवेज और प्राइवेट बस आमने-सामने भिड़ी, 35 यात्री घायल

Rajni

यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए।

azangarh accident
शेयर करें

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गए। हादसा आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना अंतर्गत बनकट के पास हुआ।

रोडवेज बस आजमगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। जबकि सामने से आ रही प्राइवेट बस घोसी से आजमगढ़ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसा आजमगढ़-गोरखपुर हाइवे पर हुआ। जहां हादसा हुआ वहां पुलिया थी। इसलिए, बसों की स्पीड धीमी थी। ऐसे में ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया था।

रोडवेज ड्राइवर विनोद कुमार यादव समेत तीन की हालत गंभीर है। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

शेयर करें