मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Rocketry : अनुपम खेर ने की आर माधवन की फिल्म ‘राकेट्री’ की तारीफ, पोस्ट शेयर कर लिखा- सत्य की अंततः जीत

इंडिया वॉइस

अनुपम खेर ने आर माधवन की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा - प्यारे माधवन रॉकेट्री फिल्म के बारे में कुछ आश्चर्यजनक बातें सुनी। तुम पर गर्व है मेरे दोस्त! सत्य की अंततः जीत होती है! जय हो।

शेयर करें

फिल्म अभिनेता आर माधवन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ इन दिनों चर्चाओं में है। हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। इस कड़ी में एक नाम दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आर माधवन की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट कर लिखा – प्यारे माधवन रॉकेट्री फिल्म के बारे में कुछ आश्चर्यजनक बातें सुनी। मुझे याद है कि आपने कुछ समय पहले मुझे इसके कुछ हिस्से दिखाए थे और मुझे ये भी पसंद आया था। इसे जल्द ही एक थिएटर में देखने की उम्मीद है। तुम पर गर्व है मेरे दोस्त! सत्य की अंततः जीत होती है! जय हो।

बतादें कि आर माधवन की फिल्म ‘राकेट्री’ रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर माधवन ने ही किया है। मई में इस फिल्म का प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में भी किया था, जिसके बाद से ये फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में आ गई थी।

शेयर करें