मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः शिव मंदिर की छत भरभराकर गिरी, पूजा करते किशोरी की मौत, पांच घायल

Rakesh

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह हुए हादसे में किशोरी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग शिव मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। जिसमें दबकर किशोरी की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

Shiva temple
शेयर करें

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह हुए हादसे में किशोरी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग शिव मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। जिसमें दबकर किशोरी की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों को हर संभव उपचार का निर्देश

इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए घायलों को हर संभव उपचार का निर्देश दिया है। शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। सावन के पांचवें सोमवार पर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई।

मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। हादसे में किशोरी ज्योती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया।

शेयर करें