मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर

इंडिया वॉइस

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर प्रोफेशनल मॉडल है और खबर ये है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

शेयर करें

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 24 साल की सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है। सारा को एक्टिंग में काफी रुचि है और वह इसके गुर भी सीख रही हैं। सारा ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना चाहती हैं। सारा पेशे से प्रोफेशनल मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सारा कब और किस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

कुछ समय पहले भी सारा की बॉलीवुड डेब्यू करने की खबरें सामने आईं थी। कहा जा रहा था कि सारा अभिनेता शाहिद कपूर के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन बाद में उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने इन ख़बरों को ख़ारिज कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से सारा की बॉलीवुड में डेब्यू की खबरे जोरों शोरो से चलने लगी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि लाइमलाइट से दूर रहने वाली सारा जब अभिनय जगत में कदम रखेंगी तो अपनी एक्टिंग स्किल लोगों को अचंभे में डाल सकती हैं। हालांकि,यह तो वक्त ही बताएगा कि इस खबर में कितना सच है और कितना झूठ।

शेयर करें