मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर कई लोगों का पैसा लेकर था फरार

Rajni

देहरादून स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टास्क फोर्स ने 4 साल से फरार चल रहे आरोपी को बांग्लादेश बॉर्डर के पास कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

arrested constable
शेयर करें

देहरादून। देहरादून स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टास्क फोर्स ने  4 साल से फरार चल रहे आरोपी को बांग्लादेश बॉर्डर के पास कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि यह शख्स अपना नाम , पहचान और हुलिया बदल कर कोलकाता में पिछले 4 सालों से छिपा हुआ था। इस आरोपी पर फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाने का आरोप है।

इस शख्स ने देहरादून थाना रायवाला क्षेत्र में एयरवेज इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्जी फाइनेंस कंपनी खोली थी। जिसमें जनता को 15 दिनों में किश्तों के आधार पर डेढ़ गुना पैसा वापस करने का झांसा देकर कंपनी में निवेश करने का लालच दिया था। कई लोग इस शख्स की बातों में आ गए और अपना सारा पैसा इसकी फर्जी कंपनी में निवेश कर दिया। इसके बाद यह पूरा पैसा लेकर फरार हो गया।

यह आरोपी दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही भी था। जिसकी वजह से इसे मालूम था कि पुलिस कैसे काम करती है और किस तरह पुलिस को चकमा दिया जा सकता है। इन्हीं कारणों से पुलिस को शख्स को ढूंढने में 4 साल लग गए। बता दें 2019 में रायपुर पुलिस ने कंपनी में छापा मारकर इसके 7 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

शेयर करें