मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Salman Khan Birthday: सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, भाईजान ने किया Kiss – देखें तस्वीरें

इंडिया वॉइस

Happy Birthday Salman Khan: बीती रात सलमान खान ने अपने 57वें जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. खास बात यह है कि सलमान के बर्थडे पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंचीं। सलमान खान और संगीता बिजलानी ने 90 के दशक में लगभग एक दशक पहले डेट किया था

शेयर करें

Happy Birthday Salman Khan: सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. सलमान खान ने अपने 57वें जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी भी रखी, जिसमें शाहरुख खान से लेकर को-स्टार पूजा हेगड़े तक, बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार रात मुंबई में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल हुए.

सलमान खान के बर्थडे पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने भी शिरकत की. सलमान खान और संगीता बिजलानी ने 90 के दशक में लगभग एक दशक पहले डेट किया था। एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही सलमान खान ने उन्हें कसकर गले लगाया और फिर इसके बाद उनका माथा भी चूमा। संगीता बिजलानी, जो अब तक सलमान के साथ सबसे लंबे समय से दोस्त हैं, को अक्सर उनके पारिवारिक समारोहों में देखा जाता है।

अब सलमान को संगीता को चूमने का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वक्त पर डेटिंग की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाले सलमान खान और संगीता बिजलानी को एक बार फिर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

बताते चलें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान एक वक्त पर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते थे। दोनों ने तकरीबन 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन शादी होने से पहले ही ये रिश्ता टूट गया था। सलमान की पार्टी की बात करें, तो संगीता बिजलानी ने शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में किंग खान भी नजर आए। देर रात शाहरुख खान भी पार्टी का हिस्सा बने। जब शाहरुख खान पार्टी से जाने लगे, तो खुद सलमान खान उन्हें छोड़ने आए। इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले भी लगे। इसके बाद जब पैपराजी ने काफी रिक्वेस्ट की, तो दोनों ने आगे आकर तस्वीरें खिंचवाईं।

अगर बॉलीवुड के भाईजान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इनकी फिल्म ‘भाईजान’ अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने जा रही है। वहीं एक्टर की टाइगर 3 भी रिलीज होने वाली है। अगले साल सलमान खान फैंस को तोहफा देते हुए कई फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

शेयर करें